How To Dense The Hair: क्या आप भी अपने पतले बालों को घना बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
Published : Nov 08, 2025 09:03 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 09:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी पतले होते जा रहे हैं और बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? अगर आप नेचुरली अपने बालों को घना और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको मेथी और दही से बने केमिकल फ्री हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक गिलास पानी में 2 स्पून मेथी दाने डालिए और फिर इन्हें रात भर के लिए भिगोए रखिए। अगली सुबह आप भीगे हुए इन मेथी दानों को मिक्सर में अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर सकते हैं। अब आपको एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और 3 स्पून दही निकाल लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए और फिर इस मिक्सचर को 20 मिनट के लिए रेस्ट करने दीजिए। आपका हेयर पैक बन चुका है। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 40 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। 40 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बाल धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
पतले बालों को घना बनाने के लिए मेथी दाने और दही से बना ये हेयर पैक काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों की पोषण की कमी को दूर कर हेयर हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है और हेयर फॉल की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।