पेट्रोलियम जेली लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है, लेकिन इसे किस स्थिति में लगाना सबसे यह कम लोग ही जानते हैं। डॉक्टर आंचल बता रही हैं कि यह किन कंडीशन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए?
Published : Aug 02, 2026 06:40 pm IST, Updated : Aug 02, 2026 06:45 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
पेट्रोलियम जेली लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है, लेकिन इसे किस स्थिति में लगाना सबसे यह कम लोग ही जानते हैं। डॉक्टर आंचल बता रही हैं कि यह किन कंडीशन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए?
2/6Image Source : UNSPLASH
पलकों की त्वचा के लिए: अगर पलकों की त्वचा रूखी होकर पपड़ी बन रही है, तो पेट्रोलियम जेली को दिन में दो बार वहां पर लगाएं। रूखी त्वचा या एटोपिक डर्मेटाइटिस वाले लोगों में पलकों पर पपड़ी जमना आम बात है। कई क्रीम आँखों के आस-पास के हिस्से के लिए सही नहीं होतीं, इसलिए इस जगह के लिए सादी पेट्रोलियम जेली एक अच्छा विकल्प है।
3/6Image Source : UNSPLASH
घाव लगने पर: अगर कहीं कट या खरोंच लग जाए, तो उस जगह को साफ करें और पेट्रोलियम जेली लगाकर उसे ढक दें ताकि नमी बनी रहे। इससे घाव को जल्दी भरने के लिए नमी वाला माहौल मिलता है। अगर घाव में इन्फेक्शन हो तो ऐसा न करें।
4/6Image Source : UNSPLASH
आंखों के नीचे: पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल आप आई क्रीम के रूप में कर सकते हैं। यह आंखों के रूखेपन और झुर्रियों को कंट्रोल करता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
मुंह के कोनों पर कालापन: अगर मुंह से लार टपकने के कारण मुंह के कोनों पर कालापन हो गया है तो सोने से पहले वहां अच्छी मात्रा में पेट्रोलियम जेली लगाएँ।
6/6Image Source : UNSPLASH
लिप बाम के ऊपर: अगर आपके होंठ बहुत रूखे और पपड़ीदार हैं, तो पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। पेट्रोलियम जेली नमी को रोकती है, इसलिए पहले लिप बाम की एक परत लगाएँ और फिर उसके ऊपर पेट्रोलियम जेली लगाएँ। यह होंठों पर रात में लगाए जाने वाले स्लीपिंग मास्क की तरह काम करता है।