गर्मी में शरीर को भट्टी जैसा तपाते हैं ये कपड़े, सूरज की गर्मी खींचते हैं ये रंग
गर्मी में शरीर को भट्टी जैसा तपाते हैं ये कपड़े, सूरज की गर्मी खींचते हैं ये रंग
Avoid These Colors In Summer: गर्मी में कपड़े की क्वालिटी और रंग दोनों सोच-समझकर चुनने चाहिए। ऐसे कई रंग हैं जो सूरज की गर्मी को खींचते हैं और शरीर को अंदर से भट्टी जैसा तपाने लगते हैं। आइये जानते हैं गर्मी में कौन से रंग पहनने चाहिए और कौन से नहीं?
Published : May 25, 2026 09:49 am IST, Updated : May 25, 2026 09:49 am IST
1/5Image Source : India Tv
गर्मियों में कपड़ों का रंग और मटीरियल दोनों सोच समझकर चुनने चाहिए। डार्क कलर सूरज की लाइट और उसकी थर्मल एनर्जी को अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए गर्मियों में इन रंगों के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। इनसे शरीर अंदर से और भी ज्यादा गर्म होने लगता है।
2/5Image Source : India Tv
गर्मी में आपको डार्क कलर के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस लिस्ट में काला रंग सबसे ऊपर है। काला रंग करीब 95 प्रतिशत से ज्यादा लाइट को एब्जॉर्ब करता है और फिर उसे हीट में बदल देता है। इसलिए गर्मी में काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। डार्क कलर के कपड़े पसीने को स्किन पर लॉक कर देते हैं इससे एलर्जी, इन्फेक्शन और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
3/5Image Source : India Tv
गर्मी में जिन गहरे रंगों से बचने की सलाह दी जाती है उसमें नेवी ब्लू और डार्क रेड या मैरून भी शामिल हैं। ये रंग भी गर्मी के मौसम में थर्मल मैग्नेट के जैसा काम करते हैं। इन कपड़ों को तेज धूप में पहनकर निकलने से और भी ज्यादा गर्मी लगती है। आप बहुत ज्यादा गर्मी में इन रंगों को पहनने से बचें।
4/5Image Source : India Tv
गर्मी में पहनने के लिए सफेद रंग के कपड़े, हल्के रंगों के कपड़े जैसे लाइट पिंक, लाइट स्काई ब्लू, मिंट कलर, हल्के हरे और पीले रंग चुनें। इन कपड़ों का रंग आपको टॉर्चर करने वाली गर्मी में राहत पहुंचा सकते हैं। इससे आप खुद को कहीं ज्यादा कूल और सेफ रख पाएंगे।
5/5Image Source : India Tv
गर्मियों में सफेद और पेस्टल कलर्स पहनना सबसे बेस्ट होता है। ये रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देते है जिससे बॉडी ठंडी रहती है। आपको इस मौसम के लिए 100% कॉटन या लिनन फैब्रिक ही चुनना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है और कॉटन पसीना भी सोख लेता है।