बेली फैट कम करने के लिए किस अनाज की रोटियां खानी चाहिए?
बेली फैट कम करने के लिए किस अनाज की रोटियां खानी चाहिए?
जब भी बात वेट लॉस या ज़िद्दी बेली फैट कम करने की आती है तो आप कितना खा रहे हैं सिर्फ ये काफी नहीं है। बल्कि आप किस अनाज का आटा खा रहे हैं यह जानना भी बेहद ज़रूरी है। डॉक्टर बता रही हैं कि बेली फैट को कम करने के लिए डाइट में किन अनाज की रोटियों को खाएं?
Published : Jun 18, 2026 05:58 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 05:58 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC
जब भी बात वेट लॉस या ज़िद्दी बेली फैट कम करने की आती है तो आप कितना खा रहे हैं सिर्फ ये काफी नहीं है। बल्कि आप किस अनाज का आटा खा हैं यह जानना भी बेहद ज़रूरी है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र बता रही हैं कि बेली फैट को कम करने के लिए डाइट में किन अनाज की रोटियों को खाएं?
2/5Image Source : MAGNIFIC
जैकफ्रूट आटा: जैकफ्रूट आटा लो कैलोरी और ग्लूटेन फ्री होता है जो वेट मैनेजमेंट में बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक अंदर से भरा हुआ महसूस कराता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर से सूजन और इन्फ्लेमेशन को भी कम करने में मददगार है। इसका आटा डाइट में शामिल करने से वजन कम करने में आसानी होती है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
मोरिंगा आटा: मोरिंगा को दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरफूड कहा जाता है। इसमें पालक से ज़्यादा आयरन, संतरे से ज़्यादा विटामिन सी और दूध से ज़्यादा प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। इसका आटा भी वजन कम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज़्म फास्ट करता है और केरेविंग को रोकता है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
क्विनोआ आटा: वजन कम करने के लिए क्विनोआ का आटा भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखते हैं और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है जिससे बेली फैट तेजी से कम होता है।
5/5Image Source : unsplash/magnific
रागी का आटा: रागी का आटा भी वेट लॉस करने वालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ग्लूटेन फ्री होने की वजह से यह पाचन को बेहतर करता है और फाइबर से भरपूर होने की वजह से वजन कम करने में मदद करता है