हेयर फॉल के पीछे अक्सर लोग पॉल्यूशन, स्ट्रेस, जेनेटिक, नींद की कमी, हेयर प्रोडक्ट्स या खराब जीवनशैली को ज़िम्मेदार मानते हैं। लेकिन अगर अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी है तब भी आपका हेयर फॉल हो सकता है। चलिए जानते हैं वो चीजें कौन सी हैं?
Published : Jul 13, 2026 11:38 pm IST, Updated : Jul 13, 2026 11:52 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
हेयर फॉल के पीछे अक्सर लोग पॉल्यूशन, स्ट्रेस, जेनेटिक, नींद की कमी, हेयर प्रोडक्ट्स या खराब जीवनशैली को ज़िम्मेदार मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी कुछ वजहें ज़िम्मेदार हो सकती हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पेज' हेल्दी हमेशा' पर वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अगर अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी है तब भी आपका हेयर फॉल हो सकता है। चलिए जानते हैं वो चीजें कौन सी हैं?
2/4Image Source : UNSPLASH
प्रोटीन: हमारे हेयर फॉलिकल्स केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तब इस वजह से हेयर फॉल होने लगता है। डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अंडे, दाल और दूध, दही और फिश का सेवन करें।
3/4Image Source : MAGNIFIC
आयरन: प्रोटीन के अलावा आयरन की कमी से भी बाल तेजी से झड़ते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में अनार, पालक और बीटरूट का सेवन ज़रूर करें। इन चीजों का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी हो सकती है और आपका हेयर फॉल कंट्रोल हो सकता है
4/4Image Source : UNSPLASH
बायोटिन: बायोटिन भी हेयर ग्रोथ के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व होता है। इसकी कमी से भी बाल झड़ने लगता है। आप बायोटिन की कमी के लिए मीट, अनाज और बादाम के अंदर बहुत ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है