Karonda Pickle Recipe: Karonda Pickle Recipe: अगर, आपको भी अचार का स्वाद पसंद आता है तो आप इस मौसम में करोंदे का ये खट्टा मीठा अचार बना सकते हैं।चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी
Published : May 19, 2026 08:11 pm IST, Updated : May 19, 2026 08:12 pm IST
1/4Image Source : YOUTUBE - @FoodzLife
खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद पसंद करने वालों के लिए करोंदे का अचार किसी ट्रीट से कम नहीं होता। छोटे-छोटे करोंदों में जब देसी मसालों का तड़का लगता है, तो इसका स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है। सही मसालों का इस्तेमाल न सिर्फ अचार को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि उसे लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा भी रखता है।
2/4Image Source : YOUTUBE - @NISHAMADHU
अगर आप भी घर पर बाजार जैसा चटपटा करोंदे का अचार बनाना चाहते हैं, तो जान लीजिए इसमें कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं और कैसे तैयार किया जाता है स्वाद से भरपूर अचार।
3/4Image Source : UNSPLASH
करोंदे का अचार बनाने के लिए सरसों, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी और हींग जैसे मसाले अचार में स्वाद को जोड़ते हैं। वहीं, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और नमक का भी इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए कई लोग इसमें गुड़ या चीनी और थोड़ा सिरका भी मिलाते हैं। सरसों का तेल अचार को शानदार फ्लेवर देने के साथ उसे लंबे समय तक खराब होने से भी बचाता है।
4/4Image Source : YOUTUBE - @Suvidha Net Rasoi
करोंदों को अच्छे से धोकर पोंछ लें। फिर उन्हें बीच से आधा काट लें और अंदर के बीज निकाल दें। मेथी, सौंफ, जीरा और अजवाइन को पैन में हल्का भून लें। ठंडा करके इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करें और फिर गुनगुना होने दें। इस तेल में हल्दी, हींग, नमक, लाल मिर्च, पीसे हुए मसाले और कलौंजी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब कटे हुए करोंदों को इस मसाले में डालकर अच्छी तरह मिला ले। इसे साफ और सूखे कांच के जार में भर लें। 3-4 दिन धूप में रखने के बाद अचार खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा।