नवरात्रि में ये खूबसूरत साड़ियां पहनकर करें मां दुर्गा की पूजा, लुक भी दिखेगा सबसे अलहदा
नवरात्रि में ये खूबसूरत साड़ियां पहनकर करें मां दुर्गा की पूजा, लुक भी दिखेगा सबसे अलहदा
नवरात्रि का व्रत माँ दुर्गा को समर्पित है। यह नौ दिवसीय त्योहार लोग धूमधाम से मानते हैं। इन नौ दिनों महिलाएं पूजा पाठ एक साथ अपने ऑउटफिट का भी खूब ध्यान रखती हैं और सुंदर सुंदर साड़ियां पहनती हैं।अगर आप भी इस नवरात्रि में खूबसूरत और आकर्षक साड़ी पहनना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं।
Published : Mar 31, 2025 01:24 pm IST, Updated : Mar 31, 2025 01:31 pm IST
1/5Image Source : social
चैत्र नवरात्रि, हिंदू महीने चैत्र के महीने में मनाई जाती है। नवरात्रि का व्रत माँ दुर्गा को समर्पित है। यह नौ दिवसीय त्योहार हिन्दू धर्म एम् लोग बेहद धूमधाम से मानते हैं। इन नौ दिन अपने घरों में लोग खूब पूजा पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं। इन नौ दिनों महिलाएं पूजा पाठ एक साथ अपने ऑउटफिट का भी खूब ध्यान रखती हैं और सुंदर सुंदर साड़ियां पहनती हैं। साड़ी शालीनता, शान और परंपरा का प्रतीक है, जो चैत्र नवरात्रि उत्सव के लिए एकदम सही परिधान बनाती है। अगर आप भी इस नवरात्रि में खूबसूरत और आकर्षक साड़ी पहनना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं।
2/5Image Source : social
लहरिया साड़ी: लहरिया साड़ी, राजस्थान की पारंपरिक साड़ी है। पीले, लाल, हरे और नीले रंग के लहरदार पैटर्न वाली यह साड़ी, नवरात्रि पूजा के लिए बेहतरीन विकल्प है। चैत्र नवरात्रि के दौरान, लहरिया साड़ी अपने चमकीले रंगों के साथ इस अवसर को और भी खूबसूरत बना देगी। साथ ही यह गर्मी के मौसम के हिसाब से लहरिया साड़ी इसलिए भी पहनना चाहिए क्योंकि यह काफी हल्की होती है। ट्रेंडी लुक के लिए अपनी लहरिया साड़ी को सिल्वर या ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी के साथ पहनें।
3/5Image Source : social
बांधनी साड़ी: बांधनी साड़ी को गुजरात और राजस्थान में महिलाएं खूब पहनती हैं। यह साड़ी अपने पैटर्न और हरे, लाल, पीले जैसे जीवंत रंगों की वजह से महिलाओं के बीच बेहद पॉपुलर है। बांधनी साड़ी गुजरात की विरासत का प्रतिनिधित्व करती है, जो इसे चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की शक्ति का जश्न मनाने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। इस साड़ी को मिरर वर्क से सजे मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहनें, ताकि यह एक आकर्षक और आधुनिक लुक दे। पारंपरिक लुक को बढ़ाने के लिए चूड़ियों और झुमकों सहित सोने के आभूषणों के साथ इस आउटफिट को पूरा करें।
4/5Image Source : social
कांजीवरम साड़ी: लुक एकदम ट्रेडिशनल रखना चाहती हैं तो कांजीवरम साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भक्ति के अद्भुत पलों के लिए, कांजीवरम साड़ी राजसीपन और एलिगेंस का भाव जोड़ती है। शानदार रेशम और ज़री के काम के लिए जानी जाने वाली कांजीवरम साड़ी देवी दुर्गा की पूजा के लिए परफेक्ट चॉइस है। लाल, सुनहरे और हरे रंगों के साथ, कांजीवरम साड़ी किसी भी चैत्र नवरात्रि में आपको औरों से अलग दिखाएगी। कांजीवरम साड़ी को पारंपरिक रेशमी ब्लाउज़ या ब्रोकेड टॉप के साथ पहनें। साड़ी के रंगों के साथ मेल खाने के लिए भारी सोने के आभूषण चुनें।
5/5Image Source : social
चंदेरी साड़ी: अगर आप चैत्र नवरात्रि के दौरान आरामदायक और स्टाइलिश साड़ी की तलाश कर रही हैं तो चंदेरी साड़ी बेहतरीन विकल्प है। चंदेरी सिल्क की साड़ी हल्की और हवादार होती है जो गर्मी के मौसम में सुकून देती है। चंदेरी साड़ी की बनावट और रंग त्यौहार के दौरान आरामदायक बनाते हैं। इस साड़ी को पहनने के ज़री या लेस डिटेलिंग वाला एक मिनिमल ब्लाउज़ चुनें। एक नए और आधुनिक रूप के लिए, चांदी के आभूषणों जैसे कि नाजुक हुप्स और लेयर्ड नेकलेस के साथ इसे पहनें। हल्का, प्राकृतिक मेकअप लुक इस पहनावे को पूरा करेगा