उम्र बढ़ते ही दिखने लगती हैं झुर्रियां तो स्किन केयर में इन Anti-Ageing चीज़ों को शामिल कर पाएं जवां त्वचा
उम्र बढ़ते ही दिखने लगती हैं झुर्रियां तो स्किन केयर में इन Anti-Ageing चीज़ों को शामिल कर पाएं जवां त्वचा
30 की उम्र के बाद स्किन लूज़ होने लगती है। धीरे धीरे कोलेजन कम होने लगता है जिससे स्किन पर झाइयां नज़र आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र के साथ अपने स्किन की केयर नहीं करेंगे तो बहुत जल्द आपके चेहरे पर बुढ़ापा नज़र आने लगेगा। ऐसे में बढ़ती उम्र में भी अपने आप को जवां बनाएं रखने के लिए आप ये एंटी-एजिंग टिप्स ज़रूर आज़माए
Published : Apr 27, 2025 04:58 pm IST, Updated : Apr 27, 2025 05:40 pm IST
1/5Image Source : social
30 की उम्र के बाद स्किन लूज़ होने लगती है। धीरे धीरे कोलेजन कम होने लगता है जिससे स्किन पर झाइयां नज़र आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र के साथ अपने स्किन की केयर नहीं करेंगे तो बहुत जल्द आपके चेहरे पर बुढ़ापा नज़र आने लगेगा। ऐसे में बढ़ती उम्र में भी अपने आप को जवां बनाएं रखने के लिए आप ये एंटी-एजिंग टिप्स ज़रूर आज़माएँ।
2/5Image Source : social
सूर्य की रोशनी सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन स्किन के लिए नहीं। स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए SPF 50 सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें। घर के अंदर भी, UV किरणें और नीली रोशनी स्किन के कोलेजन को कम करती हैं और झुर्रियाँ बढ़ाती हैं। इसलिए अगर आप घर में हैं तब भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
3/5Image Source : social
रेटिनोइड्स एंटी-एजिंग स्किनकेयर में अमृत सामान माना जाता हैं। चाहे वह रेटिनॉल, रेटिनाल्डिहाइड या ट्रेटिनॉइन हो। ये विटामिन ए डेरिवेटिव कोलेजन को बढ़ाते हैं, महीन रेखाओं को कम करते हैं और त्वचा की बनावट को निखारते हैं। रेटिनोइड्स को केवल रात में इस्तेमाल करें, हमेशा मॉइस्चराइज़र के साथ इस्तेमाल करें और अगली सुबह सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। धीरे-धीरे, आपकी त्वचा अधिक लचीली, चिकनी और दिखने में जवां हो जाएगी।
4/5Image Source : social
स्किन की हाइड्रेशन का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। अगर, आपकी त्वचा ड्राई या सूजी हुई है, तो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने के लिए हाइलूरोनिक एसिड, नमी को लॉक करने के लिए सेरामाइड्स और फर्म और रिस्टोर करने के लिए पेप्टाइड्स से भरपूर स्किनकेयर उत्पादों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।
5/5Image Source : social
आप अपने शरीर को जो खिलाते हैं, उसका असर आपकी त्वचा पर दिखता है। इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी चीज़ों को साहिल करें। आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे अखरोट और अलसी, बेरीज और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और बादाम और एवोकाडो में विटामिन ई। चीनी और शराब का सेवन कम करें, ये दोनों ही कोलेजन को खराब करते हैं।