बिहार के CM सम्राट चौधरी से मिले क्रिकेटर ईशान किशन, 1 करोड़ रुपये से किया सम्मानित; देखें PHOTOS
बिहार के CM सम्राट चौधरी से मिले क्रिकेटर ईशान किशन, 1 करोड़ रुपये से किया सम्मानित; देखें PHOTOS
क्रिकेटर ईशान किशन ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान ईशान किशान के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सीएम ने ईशान किशन को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान करके सम्मानित भी किया।
Published : May 15, 2026 02:36 pm IST, Updated : May 15, 2026 03:00 pm IST
1/5Image Source : Nitish Chandra
क्रिकेटर ईशान किशन ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को एक करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया।
2/5Image Source : Nitish Chandra
इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को अशोक चिन्ह प्रदान किया। सीएम ने ईशान किशन को सम्मानित भी किया।
3/5Image Source : Nitish Chandra
ईशान किशन के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सीएम चौधरी ने सभी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
4/5Image Source : Nitish Chandra
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को सम्मानित करने के बाद एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं।
5/5Image Source : Nitish Chandra
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।"