PHOTOS: जानें क्या थी भगदड़ की वजह? दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज भी है अपनों की तलाश
PHOTOS: जानें क्या थी भगदड़ की वजह? दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज भी है अपनों की तलाश
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ के बाद रेलवे ने लोगों से अपील की है और कई सख्त कदम उठाए हैं। अपनों को खो चुके लोग आज भी उस मंजर को याद कर सिहर जाते हैं। भगदड़ क्यों मची जानिए वजह....
Published : Feb 17, 2025 02:58 pm IST, Updated : Feb 17, 2025 02:58 pm IST
1/9Image Source : file photo
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। अपनों की मौत के बाद परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने बताया कि कैसा था उस रात का मंजर, जब उनके अपने ऐसे बिछड़े जो कभी लौटकर नहीं आएंगे। आज भी स्टेशन की तरफ आंसू से भरी आंखे अपनों को तलाशती हैं।
2/9Image Source : file photo
तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ और रेलवे द्वारा प्रयागराज के लिए टिकट जारी करना शनिवार (15 फरवरी, 2025) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के मुख्य कारण के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
3/9Image Source : file photo
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्लेटफार्म 14 पर बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काउंटरों पर टिकटों की बिक्री जारी रही।
4/9Image Source : file photo
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे की वजह एक जैसी ट्रेनों के नाम और कई ट्रेनों के लेट होने से पैदा हुई भ्रम की स्थिति थी। यह हादसा महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण हुआ।
5/9Image Source : file photo
रेलवे अधिकारियों ने प्रयागराज के लिए हर घंटे लगभग 1,500 सामान्य (अनारक्षित टिकट) जारी किए और कोई नियंत्रण नहीं था। यात्रियों को सभी एंट्री प्वाइंट से स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
6/9Image Source : file photo
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शाम छह बजे से रात 8 बजे के बीच शनिवार को करीब 2600 लोगों ने प्रयागराज के लिए टिकट बुक कराए थे।
7/9Image Source : file photo
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो ट्रेनों के एक जैसे नाम 'प्रयागराज' नाम से दो ट्रेनें थीं, प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल, इसे लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण भगदड़ मची।
8/9Image Source : file photo
यह हादसा रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रबंधन की जरूरत है।
9/9Image Source : file photo
रेलवे ने कहा: “भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, भारतीय रेलवे मीडिया आउटलेट्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर जनता से अपील करता है कि वे अफवाहों का शिकार न हों, जैसा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में देखा गया था।