भारत के पहले बोइंग 747 का इस सम्राट पर रखा गया था नाम, हुआ था दर्दनाक अंत
भारत के पहले बोइंग 747 का इस सम्राट पर रखा गया था नाम, हुआ था दर्दनाक अंत
भारत का पहला बोइंग 747 1971 में एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में क्रांति लाने वाला यह विमान 1978 में मुंबई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 213 लोग मारे गए।
Published : Apr 18, 2025 07:15 pm IST, Updated : Apr 18, 2025 07:15 pm IST
1/5Image Source : File
भारत के पहले बोइंग 747 विमान का नाम 'सम्राट अशोक' रखा गया था, जो मौर्य सम्राज्य के महान शासक सम्राट अशोक से प्रेरित था।
2/5Image Source : Snowjam/Wikimedia Commons
इस विमान को एयर इंडिया ने 1971 में खरीदा था, और इसने पहली बार मुंबई में लैंड किया था। इसके साथ ही भारत ने जंबो जेट युग में प्रवेश कर लिया था।
3/5Image Source : PTI
इस जंबो जेट के आगमन ने एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय उड्डयन के नक्शे पर और मजबूती दी। यह भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और आर्थिक प्रगति का संकेत था।
4/5Image Source : File
बोइंग 747 अपनी कमाल की क्षमता और लंबी दूरी की उड़ानों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए क्रांतिकारी साबित हुआ। तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान नजर आ रहा है।
5/5Image Source : File
'सम्राट अशोक' 1978 में मुंबई (तब बॉम्बे) के पास एक हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 213 लोग मारे गए। यह उस समय की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक थी।