Published : Dec 23, 2024 11:21 am IST, Updated : Dec 23, 2024 11:21 am IST
1/10Image Source : INDIA TV
जम्मू- कश्मीर में कड़ाके की ठंड हो रही है। कश्मीर के ज्यादातर पहाड़ सफेद बर्फ की चादर में ढक गए हैं। तापमान माइनस डिग्री में बना हुआ है।
2/10Image Source : PTI
कश्मीर के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली है, लेकिन घाटी में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
3/10Image Source : INDIA TV
भीषण ठंड के कारण पानी आपूर्ति की लाइनें और डल झील की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है।
4/10Image Source : INDIA TV
कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान माइनस डिग्री में बना हुआ है। श्रीनगर में आज तापमान -3.6°C दर्ज किया गया है। इसके साथ ही काजीगुंड में -4.8°C, पहलगाम में -5.0°C, कुपवाड़ा में -4.3°C, गुलमर्ग में -4.8°C और सोनमर्ग में -5.1°C दर्ज किया गया है।
5/10Image Source : PTI
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह जम्मू का तापमान 6.7°C, बनिहाल में -1.7°C, कटरा में 7.0°C, पुंछ में 3.6°C, राजौरी में 2.9°C और उधमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
6/10Image Source : INDIA TV
लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान माइनस डिग्री के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को लेह में -9.2°C दर्ज किया गया है। कारगिल में -9.5°C तापमान दर्ज किया गया।
7/10Image Source : INDIA TV
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले करीब काफी ज्यादा है।
8/10Image Source : INDIA TV
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में भी जाना जाता है।
9/10Image Source : PTI
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर जगह है।
10/10Image Source : INDIA TV
कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पंपोर क्षेत्र के कोनीबल गांव में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोनीबल गांव, घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।