1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. इंटरनेट ठप, मेट्रो बंद, सुनसान CP और सड़कों पर महाजाम, दिल्ली के 'दिल' पर प्रदर्शन की मार; Photos

इंटरनेट ठप, मेट्रो बंद, सुनसान CP और सड़कों पर महाजाम, दिल्ली के 'दिल' पर प्रदर्शन की मार; Photos

Published : Jul 23, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 09:54 pm IST
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 34 वें दिन भी प्रोटेस्ट जारी है। राजधानी दिल्ली के प्रमुख शॉपिंग और व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस व जनपथ बाजार में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। शहर के बीचों-बीच जिंदगी पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।
1/8 Image Source : pti

20 जुलाई से प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुट रही है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन का असर अब दिल्ली के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। मंडी हाउस में उमस भरी गर्मी के बीच वाहनों का जाम लगने से लोग परेशान रहे।
2/8 Image Source : pti
20 जुलाई से प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुट रही है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन का असर अब दिल्ली के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। मंडी हाउस में उमस भरी गर्मी के बीच वाहनों का जाम लगने से लोग परेशान रहे।
लुटियंस दिल्ली के आसपास पूरी तरह से आम जीवन की रफ्तार रोक दी है। जंतर- मंतर से लगते क्षेत्रों के मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद रहे और मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह ठप है। दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज बंद रहे।
3/8 Image Source : pti
लुटियंस दिल्ली के आसपास पूरी तरह से आम जीवन की रफ्तार रोक दी है। जंतर- मंतर से लगते क्षेत्रों के मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद रहे और मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह ठप है। दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज बंद रहे।
इस प्रशासनिक पाबंदी का असर स्कूली बच्चे और उनके अभिभावकों पर भी दिखा। शहर के बीचों-बीच जिंदगी पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।
4/8 Image Source : pti
इस प्रशासनिक पाबंदी का असर स्कूली बच्चे और उनके अभिभावकों पर भी दिखा। शहर के बीचों-बीच जिंदगी पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।
कनॉट प्लेस (CP) में सभी दुकानें और रेस्टोरेंट शाम 6.30 बजे तक बंद हो गए हैं। आमतौर पर कनॉट प्लेस की दुकानें सुबह 10 बजे खुलती हैं और देर रात खुली रहती हैं। लेकिन प्रदर्शन के कारण पिछले चार दिनों से यहां कारोबार बुरी तरह प्रभावित है।
5/8 Image Source : pti

कनॉट प्लेस और जनपथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में भी सामान्य दिनों जैसी रौनक नहीं है।
6/8 Image Source : pti
कनॉट प्लेस और जनपथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में भी सामान्य दिनों जैसी रौनक नहीं है।
सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद है। कई जगहों पर सिग्नल जैमर भी लगाए गए। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण वाहन चालकों को न तो ऑनलाइन पेमेंट कर पा रहे है और न ही कैब, टैक्सी और बाइक बुक कर पा रहे हैं।
7/8 Image Source : pti
सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद है। कई जगहों पर सिग्नल जैमर भी लगाए गए। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण वाहन चालकों को न तो ऑनलाइन पेमेंट कर पा रहे है और न ही कैब, टैक्सी और बाइक बुक कर पा रहे हैं।
संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसी वजह से मेट्रो सेवाओं और आसपास के इलाकों में कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
8/8 Image Source : pti

Advertisement