Hindi News
गैलरी
देश
PHOTOS: संगम में अमित शाह, सीएम योगी और अखिलेश यादव समेत किस-किसने लगाई डुबकी?
PHOTOS: संगम में अमित शाह, सीएम योगी और अखिलेश यादव समेत किस-किसने लगाई डुबकी?
27 जनवरी को खबर लिखे जाने तक 60.19 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। वहीं महाकुंभ की शुरुआत से लेकर 26 जनवरी तक 13.21 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।
Published : Jan 27, 2025 03:01 pm IST, Updated : Jan 27, 2025 03:02 pm IST
1/7
Image Source : X
महाकुंभ: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी के साथ संगम में स्नान किया। इस दौरान उनके साथ स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे।
2/7
Image Source : PTI
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हालही में संगम में डुबकी लगाई थी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे।
3/7
Image Source : PTI
सीएम योगी ने हालही में अपने मंत्रिमंडल के साथ कुंभ में जाकर स्नान किया था। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम भी थे।
4/7
Image Source : PTI
सीएम योगी अपने मंंत्रिमंडल के साथ स्नान करते हुए नजर आए थे और उन्होने सभी मंत्रियों के साथ तस्वीरें भी खिंचाई थीं।
5/7
Image Source : PTI
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी महाकुंभ में पहुंचकर संगम स्नान किया था। इस दौरान उनकी तस्वीर भी सामने आई थी।
6/7
Image Source : PTI
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी 26 जनवरी को संगम स्नान किया था और उनके इस स्नान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई थी।
7/7
Image Source : PTI
मशहूर कवि कुमार विश्वास भी संगम में स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।