Published : Jan 28, 2026 11:14 am IST, Updated : Jan 28, 2026 12:20 pm IST
1/6Image Source : PTI
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बारामती में प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया है। इस हादसे से हर तरफ शोक की लहर है। आज अजित पवार की बारामती में सभा होने वाली थी।
2/6Image Source : PTI
अजित पवार का प्लेन बारामती में एयर स्ट्रिप पर लैंड होने के बजाय खेत में क्रैश हो गया। प्लेन में क्या खराबी आई थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
3/6Image Source : PTI
बारामती में आज (बुधवार को) अजित पवार की एक सभा थी, इसमें शिरकत करने के लिए अजित पवार मुंबई से आ रहे थे। प्लेन में उनके साथ 4 लोग और भी सवार थे।
4/6Image Source : PTI
अजित पवार का प्लेन मुंबई से उड़कर बारामती में एयर स्ट्रिप की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन अचानक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार के प्राइवेट प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई।
5/6Image Source : PTI
जानकारी के अनुसार, जो प्लेन क्रैश हुआ, उसमें चट्टान से टकराने के बाद आग लगी। चट्टान से टकराकर प्लेन के कई टुकड़े हुए। विमान लैंडिग के दौरान चट्टान से टकराया।
6/6Image Source : ANI (x/Screengrab)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई।