नीट परीक्षा रद्द होने से ना हों परेशान, 10 प्वाइंट्स में जानें हर सवाल का जवाब
नीट परीक्षा रद्द होने से ना हों परेशान, 10 प्वाइंट्स में जानें हर सवाल का जवाब
तीन मई 2026 को आयोजित की गई नीट परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एनटीए ने परीक्षा को आधिकारिक तौर पर कैंसिल कर दिया है। ऐसे में अगर आप परीक्षा रद्द होने से परेशान हैं, तो जानें अपने सभी सवालों के जवाब...
Published : May 12, 2026 11:37 pm IST, Updated : May 13, 2026 09:51 pm IST
1/10Image Source : ddnews
नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को आधिकारिक तौर पर कैंसिल कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि अगले सात से 10 दिन के भीतर परीक्षा फिर से ली जाएगी। जानें इस परीक्षा को लेकर हर सवाल का जवाब...
2/10Image Source : indiatv
1. नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है और एजेंसियों से मिले इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच रिपोर्टों के आधार पर यह पाया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हुई थी और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इसे रद्द करना जरूरी था।
3/10Image Source : ddnews
2. नीट की परीक्षा कब होगी, परीक्षा की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और सूचना चैनलों के माध्यम से नई तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने के शेड्यूल के बारे में सूचित करेगा। चेक करते रहें।
4/10Image Source : indiatv
3.इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह के रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। मई 2026 वाली परीक्षा के लिए आपका पिछला रजिस्ट्रेशन डेटा और उम्मीदवारी अपने आप फिर से मान्य होगी।
5/10Image Source : ddnews
4. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
5.प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा, पुन: परीक्षा का खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
6/10Image Source : ddnews
6. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आपके द्वारा चुने गए परीक्षा केंद्रों को आगे ले जाया जाएगा. हालांकि, केंद्र के आवंटन की सटीक जानकारी नए एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी, इसीलिए इसे चेक कर लें।
7/10Image Source : dd news
7. नीट के री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, इसका शेड्यूल NTA द्वारा अलग से नोटिफाई किया जाएगा। अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद चेक कर लें।
8/10Image Source : ddnews
8. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों पर ध्यान ना दें जो अपुष्ट हों। केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। किसी भी सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
9/10Image Source : pti
9. जांच एजेंसियों का फोकस पेपर लीक में शामिल माफिया और आरोपियों पर बढ़ गया है। जैसे‑जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे‑वैसे इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं और कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौकाने वाली हैं।
10/10Image Source : dd news
10. शुरुआती जांच में सामने आया कि वायरल सवाल और असली परीक्षा के प्रश्नों में समानता थी। सूत्रों के मुताबिक बायोलॉजी के 90 में से 90 सवाल हूबहू मैच पाए गए, जबकि केमिस्ट्री के 46 में से 35 सवाल एक जैसे मिले। कई सवालों में लाइन, कॉमा और शब्द तक नहीं बदले गए थे।