Pics: कोलकाता में नवनिर्मित बिल्डिंग 60 डिग्री तक झुकी, ग्राउंड फ्लोर का बेस ढहा
Pics: कोलकाता में नवनिर्मित बिल्डिंग 60 डिग्री तक झुकी, ग्राउंड फ्लोर का बेस ढहा
दक्षिण कोलकाता के विद्यासागर इलाके में एक नवनिर्मित इमारत 60 डिग्री तक झुक गई। इस बिल्डिंग में कई लोग रहते थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। (ओंकार की रिपोर्ट)
Published : Jan 14, 2025 06:32 pm IST, Updated : Jan 14, 2025 06:32 pm IST
1/7Image Source : india tv
कोलकाता के बाघाजतिन विद्यासागर इलाके में एक नवनिर्मित इमारत 60 डिग्री तक झुक गई। घटिया निर्माण सामग्री के कारण ग्राउंड फ्लोर का बेस ढह गया।
2/7Image Source : india tv
विद्यासागर इलाके में बिल्डिंग एक तरह ऐसे झुक गई है जैसे लग रहा कि यह कभी भी गिर सकती है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही कोई फंसा। इस बिल्डिंग में कई लोग रहते थे।
3/7Image Source : india tv
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डीएमजी (आपदा प्रबंधन समूह) के सदस्य और अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और इमारत को पूरी तरह से तोड़ने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
4/7Image Source : india tv
ग्राउंड फ्लोर का बेस गिरने से किसी को चोट नहीं लगी। तस्वीरों में मलवा देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए स्थानीय लोग जुट रहे हैं।
5/7Image Source : india tv
जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग बनाने में लाखों रूपये खर्च हुए थे। इमारत बनाने वाले मुनाफा के चक्कर में घटिया सामग्री का प्रयोग किया।
6/7Image Source : india tv
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग कई मंजिला है। इसके आस-पास भी इमारतें हैं। इसमें रहने वाले लोगों के सामान भी वहीं पड़े हैं। लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकले।
7/7Image Source : india tv
बिल्डिंग के मालिक को इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि गृह स्वामी इमारत बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है नहीं।