सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख नीतीश ने फाइनल कर दिया बिहार के अगले CM का नाम? क्या कहती हैं तस्वीरें
सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख नीतीश ने फाइनल कर दिया बिहार के अगले CM का नाम? क्या कहती हैं तस्वीरें
अगले महीने बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे, उनकी जगह नया सीएम कौन होगा? इसे लेकर बिहार की सियासत चरम पर है। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद ऐसे संकेत दिए हैं जिसे लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। देखें तस्वीरें...
Published : Mar 18, 2026 05:12 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 05:12 pm IST
1/7Image Source : pib bihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे लेकिन उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा, इसे लेकर सियासत तेज है। लेकिन सियासी गलियारे में अगले सीएम के नाम को लेकर कई तरह की कयासबाजी चल रही है। लेकिन बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने एक ऐसी बात कही, जिसे लेकर एक नाम सबसे आगे है। जानें कौन है वो नाम
2/7Image Source : PIB Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि 'आगे इन्हें ही सब करना है।' इससे ये स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश कुमार के बाद बिहार के अगले सीएम नीतीश कुमार होंगे, लेकिन जब तक नाम का ऐलान नहीं हो जाता, कुछ कहा नहीं जा सकता?
3/7Image Source : PIB patna
नीतीश कुमार के साथ की तस्वीरें और उनके बयान को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। नीतीश कुमार के बयान का मतलब यह लगाया जा रहा है कि अगले महीने जब नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे तब बिहार के मुख्यमंत्री का पद सम्राट चौधरी को मिल सकता है।
4/7Image Source : PIB Bihar
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी अटकलें जोरों पर हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के इस बयान ने सम्राट चौधरी के नाम को लेकर लोगों के बीच की चर्चा को हवा दे दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है।
5/7Image Source : PIB bihar
नीतीश कुमार के बयान से पहले मंगलवार को नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम में एंकर ने भी ऐसी बात कह दी जिसकी चर्चा होने लगी थी और अब नीतीश कुमार ने भी ऐसी बात कह दी।
6/7Image Source : PIB bihar
नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे थे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम में एक ऐसी घटना हुई थी जिससे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी खुद असहज हो गए थे।
7/7Image Source : PIB Bihar
भागलपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में एंकर ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 'मुख्यमंत्री' कह दिया था। मुख्यमंत्री कहे जाने पर सम्राट चौधरी थोड़े असहज हो गए थे। एंकर ने गलती से उनको मुख्यमंत्री बता दिया था और मंच पर बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कराने लगे थे।