1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. PHOTOS: पटना के सबसे पॉश इलाके में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, कमांडो तक मैदान में उतरे

PHOTOS: पटना के सबसे पॉश इलाके में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, कमांडो तक मैदान में उतरे

Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Vineet Kumar Singh
Published : Feb 18, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 08:56 pm IST
बिहार की राजधानी पटना आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। पटना के सबसे पॉश इलाके कंकड़बाग में मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक घर में घुसे बदमाशों ने सरेआम फायरिंग शुरू कर दी।
1/7 Image Source : PTI
बिहार की राजधानी पटना आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। पटना के सबसे पॉश इलाके कंकड़बाग में मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक घर में घुसे बदमाशों ने सरेआम फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियां चलाने के बाद बदमाश एक घर के अंदर छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस और एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसटीएफ कमांडो भी बुलाए गए, और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया।
2/7 Image Source : PTI
गोलियां चलाने के बाद बदमाश एक घर के अंदर छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस और एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसटीएफ कमांडो भी बुलाए गए, और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया।
आसपास के घरों के खिड़की और दरवाजे बंद करवा दिए गए ताकि आम नागरिकों को कोई खतरा न हो। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच 2.5 घंटे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
3/7 Image Source : PTI
आसपास के घरों के खिड़की और दरवाजे बंद करवा दिए गए ताकि आम नागरिकों को कोई खतरा न हो। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच 2.5 घंटे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
रिहायशी इलाके में घातक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अपना अभियान बेहद सावधानी से चलाया। एसटीएफ के कमांडो भारी हथियारों के साथ ऑपरेशन में शामिल हुए, जिनके पास 9एमएम MP5 राइफलें थीं।
4/7 Image Source : PTI
रिहायशी इलाके में घातक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अपना अभियान बेहद सावधानी से चलाया। एसटीएफ के कमांडो भारी हथियारों के साथ ऑपरेशन में शामिल हुए, जिनके पास 9एमएम MP5 राइफलें थीं।
पुलिस ने पहले बदमाशों से सरेंडर करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने घर में प्रवेश कर ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
5/7 Image Source : PTI
पुलिस ने पहले बदमाशों से सरेंडर करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने घर में प्रवेश कर ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
अंत में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कुछ बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग जमीनी विवाद के चलते हुई थी।
6/7 Image Source : PTI
अंत में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कुछ बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग जमीनी विवाद के चलते हुई थी।
सुरक्षाबलों के द्वारा सही समय पर लिए गए सही एक्शन की वजह से पटना के सबसे पॉश इलाके में कोई बड़ी घटना होते-होते रह गई।
7/7 Image Source : PTI

Advertisement