PHOTOS: भारत के इस जेट ने उड़ाई दुश्मनों की नींद, खासियत जान कांप जाएंगे चीन और पाकिस्तान
PHOTOS: भारत के इस जेट ने उड़ाई दुश्मनों की नींद, खासियत जान कांप जाएंगे चीन और पाकिस्तान
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने फिफ्थ जेनरेशन के स्टील्थ फाइटर जेट एमका के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसकी खासियत जानकर दुश्मन देश पाकिस्तान और चीन की नींंदे उड़ जाएंगी। जानें कितना पावरफुल होगा जेट..
Published : May 27, 2025 10:15 pm IST, Updated : May 27, 2025 10:15 pm IST
1/7Image Source : file photo
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत के रक्षा मंत्रालय ने फिफ्थ जेनरेशन के स्टील्थ फाइटर जेट एमका के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ जाएगी।
2/7Image Source : file photo
जानकारी के मुताबिक चीन पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के जे-35ए स्टील्थ लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में तेजी ला सकता है। लेकिन भारत के इस जेट की खूबियां जानकर आप भी चकित रह जाएंगे।
3/7Image Source : file photo
चीन के पास पहले से ही लगभग 300 जे-20 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। चीन ने 26 दिसंबर 2024 को चेंग्दू में दो छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों, चेंग्दू जे-36 और शेनयांग जे-50 का भी अनावरण किया है। चीन के अलावे अमेरिका के पास एफ-35 लाइटनिंग, एफ-22 रैप्टर और रूस के पास एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स हैं।
4/7Image Source : file photo
फिफ्थ जेनरेशन के स्टील्थ फाइटर जेट एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका), एक मध्यम वजन का मल्टी रोल, टू-इन यानी दो इंजन वाला विमान होगा, जिसे डीआरडीओ की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने डिजाइन किया है।
5/7Image Source : file photo
डीआरडीओ का दावा है कि एमका जब बनकर तैयार हो जाएगा, तब अपने श्रेणी के सबसे आधुनिक और घातक स्टील्थ फाइटर जेट में से एक होगा।
6/7Image Source : file photo
माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की पावर से युक्त इलेक्ट्रोनिक पायलट, नेटसेंट्रिक वारफेयर सिस्टम, इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट और इंटरनल-बे के साथ ये दुश्मन के लिए बेहद घातक साबित होगा।
7/7Image Source : file photo
एआई-पावर इलेक्ट्रोनिक पायलट में मल्टी सेंसर डाटा फ्यूजन है ताकि आसपास की स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा सके। साथ ही पायलट भी तुरंत कार्रवाई कर सके और टारगेट भी सटीक लगाया जाए।