1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. जब चाय बागान पहुंचे PM मोदी, पत्तियां तोड़ते हुए श्रमिक महिलाओं संग करने लगे बात, सेल्फी भी खिंचवाई; देखें Photos

जब चाय बागान पहुंचे PM मोदी, पत्तियां तोड़ते हुए श्रमिक महिलाओं संग करने लगे बात, सेल्फी भी खिंचवाई; देखें Photos

Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Malaika Imam
Published : Apr 01, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 12:01 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिला श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी खिंचवाई।
1/10 Image Source : Reporter Input
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिला श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी खिंचवाई।
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के अनुभव और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- असम की आत्मा चाय है! यहां की चाय दुनिया भर में मशहूर है।
2/10 Image Source : Reporter Input
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के अनुभव और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- असम की आत्मा चाय है! यहां की चाय दुनिया भर में मशहूर है।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर बताया, आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।
3/10 Image Source : Reporter Input
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर बताया, आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम चाय बागान के प्रत्येक परिवार के प्रयासों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है।
4/10 Image Source : Reporter Input
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम चाय बागान के प्रत्येक परिवार के प्रयासों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। उनकी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है।
पीएम मोदी ने बताया कि बागान में पत्तियां तोड़ने के काम के बाद महिलाओं के साथ उनकी संस्कृति के बारे में चर्चा हुई और एक सेल्फी भी ली।
5/10 Image Source : Reporter Input
पीएम मोदी ने बताया कि बागान में पत्तियां तोड़ने के काम के बाद महिलाओं के साथ उनकी संस्कृति के बारे में चर्चा हुई और एक सेल्फी भी ली।
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 126 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए (NDA) और विपक्षी गठबंधन 'असम सम्मिलित मोर्चा' के बीच है।
6/10 Image Source : Reporter Input
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 126 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए (NDA) और विपक्षी गठबंधन 'असम सम्मिलित मोर्चा' के बीच है।
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार असम की सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
7/10 Image Source : Reporter Input
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार असम की सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
असम की विधानसभा सीटों के समीकरण की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपने सहयोगियों असम गण परिषद (AGP) को 25 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) को 11 सीटें दी हैं।
8/10 Image Source : Reporter Input
असम की विधानसभा सीटों के समीकरण की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपने सहयोगियों असम गण परिषद (AGP) को 25 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) को 11 सीटें दी हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी मोर्चे ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस खुद लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और अब तक 94 से अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इस गठबंधन में शामिल अन्य दल जैसे- रायजोर दल और असम जातीय परिषद (AJP) ने भी अपने-अपने कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।
9/10 Image Source : Reporter Input
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी मोर्चे ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस खुद लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और अब तक 94 से अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इस गठबंधन में शामिल अन्य दल जैसे- रायजोर दल और असम जातीय परिषद (AJP) ने भी अपने-अपने कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।
 इन दो बड़े गठबंधनों के अलावा बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।
10/10 Image Source : Reporter Input

Advertisement