Photos: तेजप्रताप यादव की मिस्ट्री गर्ल अनुष्का यादव की सामने आईं कुछ Exclusive तस्वीरें
Photos: तेजप्रताप यादव की मिस्ट्री गर्ल अनुष्का यादव की सामने आईं कुछ Exclusive तस्वीरें
इस समय शायद ही कोई इंसान होगा जो न्यूज देखता हो मगर फिर भी उसे 'अनुष्का यादव' के बारे में पता नहीं होगा। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा किए गए एक पोस्ट के बाद से अनुष्का यादव और उनकी चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अनुष्का यादव की कुछ Exclusive तस्वीरें सामने आई हैं।
Published : May 28, 2025 04:45 pm IST, Updated : May 28, 2025 04:45 pm IST
1/5Image Source : India TV
बीते शनिवार यानी 24 मई को तेज प्रताप यादव ने अपने FB अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। उस पोस्ट में उन्होंने वो बात बताई जो उससे पहले किसी को नहीं पता था। उन्होंने बताया कि वो जिस लड़की के साथ फोटो में हैं, उसके साथ वो पिछले 12 साल से रिलेशनशीप में हैं।
2/5Image Source : India TV
उस लड़की का नाम अनुष्का यादव है। उनके इस पोस्ट ने बवाल मचा दिया। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने पोस्ट को अफवाह बताते हुए यह कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था मगर तब तक मामला बढ़ गया था। हर जगह सिर्फ और सिर्फ अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के रिश्ते की बात हो रही है। इस मामले के बढ़ने के बाद लालू यादव ने एक बड़ा फैसला लिया।
3/5Image Source : India TV
तेज प्रताप यादव के पोस्ट से मचे भूचाल के बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर दोनों से निकाल दिया है। लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। उन्होंने यह कहा कि तेज प्रताप यादव की पार्टी और परिवार में किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं रहेगी।
4/5Image Source : India TV
आइए अब आपको बताते हैं कि यह अनुष्का यादव कौन है? दरअसल अनुष्का यादव का भाई आकाश यादव है जो तेज प्रताप यादव का खास दोस्त है और वो पहले RJD पार्टी में ही था। तेज प्रताप यादव के कहने पर ही आकाश यादव को छात्र RJD का अध्यक्ष बनाया गया। मगर तेज प्रताप और अनुष्का के रिश्ते की जानकारी मिलने का बाद आकाश को पार्टी और पद दोनों से हटा दिया गया। उसके बाद ही तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के खिलाफ मोर्चा खोला था।
5/5Image Source : India TV
अब इस मामले की सबसे ताजा खबर यह है कि अनुष्का यादव के भाई ने अपनी बहन के सम्मान के लिए लड़ने की बात कही है। आकाश यादव का यह कहना है कि कुछ बाहरी लोग लालू यादव के परिवार को खत्म करने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो तेज प्रताप यादव के साथ खड़े हैं और साथ में लालू यादव के परिवार को चेतावनी दी कि वो अपनी बहन की इज्जत के लिए उन्हें बेनकाब भी कर सकते हैं।