Published : Aug 29, 2026 09:41 am IST, Updated : Aug 29, 2026 09:56 am IST
1/8Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर तस्वीर शेयर कर कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरी प्यारी छोटी बहन राजलक्ष्मी ने बड़े प्रेम और स्नेह के साथ मेरी कलाई पर राखी बाँधी। इस खूबसूरत पल पर मैंने उसे अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया तथा भगवान से प्रार्थना की कि उसका भविष्य सदैव उज्ज्वल रहे, वह जीवन में खूब आगे बढ़े और हर खुशी मिले।
2/8Image Source : X@Rajlakshmiyadav
राजलक्ष्मी ने भी एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह पिता लालू यादव और दोनों भाइयों के साथ नजर आ रही हैं।
3/8Image Source : X@TejYadav14
बड़ी बहन चंदा यादव ने भी तेज प्रताप की कलाई में राखी बांधी। तेज प्रताप ने एक्स हैंडल पर फोटो शेयर कर कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारी बड़ी बहन चंदा यादव ने मुझे स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपना ढेर सारा प्रेम एवं आशीर्वाद दिया।
4/8Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप को उनकी बड़ी बहन हेमा यादव ने भी राखी बांधी। तेज प्रताप ने फोटो शेयर कर कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हमारी बड़ी बहन हेमा यादव ने मेरी कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दिया।
भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम, विश्वास और अपनापन से भरा रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीदी सदैव स्वस्थ, खुश और प्रसन्न रहें।
5/8Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव को उनकी बड़ी बहन रागिनी ने भी राखी बांधी। इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी बड़ी बहन रागिनी यादव ने मुझे स्नेहपूर्वक राखी बांधी और अपना प्यार व आशीर्वाद दिया। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी बड़ी बहन हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और प्रसन्न रहें।
6/8Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ''रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरी बड़ी बहन अनुष्का यादव ने मुझे राखी बांधकर अपना स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दिया। आज इस खास मौके पर मैं अपने बचपन की एक अनमोल तस्वीर भी साझा कर रहा हूँ, जिसमें मेरी बड़ी बहन अनुष्का दीदी मेरे बगल में बैठी हैं और मैं अपनी माँ की गोद में बैठा हूँ। यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि हमारे बचपन, परिवार के प्यार और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की खूबसूरत निशानी है। समय बदल जाता है, हम बड़े हो जाते हैं, लेकिन भाई-बहन का प्यार और बचपन की यादें हमेशा दिल में जीवित रहती हैं''।
7/8Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप को उनकी बड़ी बहन और सांसद मीसा भारती ने भी राखी बांधी। इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरी बड़ी बहन मीसा भारती ने मुझे स्नेह और प्रेम से राखी बांधी। इस शुभ अवसर पर मैंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम, विश्वास और अपनापन से भरा रहे।
8/8Image Source : X@Rajlakshmiyadav
दरअसल, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर एक साथ दिखे। इस मौके पर दोनों भाइयों ने अपनी बहनों से राधी बंधवाई और एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई। उनका एक साथ दिखना परिवार के अंदर चल रहे मतभेदों और राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच हुआ है, जिन्होंने हाल के वर्षों में सबका ध्यान खींचा है।