1950 में कितनी थी भारत की जनसंख्या? हमसे कितना आगे था चीन? दिलचस्प हैं ये आंकड़े
1950 में कितनी थी भारत की जनसंख्या? हमसे कितना आगे था चीन? दिलचस्प हैं ये आंकड़े
1950 में चीन सबसे अधिक आबादी वाला देश था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था। आज भारत पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका अपनी तीसरी पोजिशन बनाए हुए है, जबकि जापान और रूस पीछे खिसक गए हैं।
Published : Jul 11, 2025 08:47 am IST, Updated : Jul 11, 2025 08:47 am IST
1/8Image Source : Pixabay Representational
1950 में दुनिया की जनसंख्या आज की तुलना में काफी कम थी। तब कई देश जो जनसंख्या के मामले में टॉप 5 में शामिल थे आज रैंकिंग में काफी पीछे चले गए हैं। वहीं, 1950 में चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था, और आज यह भारत के पीछे दूसरे नंबर पर है। आइए, विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर worldometers.info के आंकड़ों के हवाले से जानते हैं उस दौर में टॉप 5 में कौन से देश शामिल थे?
2/8Image Source : Pexels Representational
1950 में जापान आबादी के मामले में 5वें नंबर पर था। तब जापान की आबादी 8.64 करोड़ थी, जो दुनिया की कुल आबादी का 3.47% हिस्सा थी। आज की तारीख में जापान की जनसंख्या तेजी से घटती जा रही है। फिलहाल जापान दुनिया में आबादी के मामले में 12वें नंबर पर है। 2025 में जापान की जनसंख्या 12.3 करोड़ है।
3/8Image Source : Pexels Representational
1950 में रूस की आबादी 10.33 करोड़ थी, जो वैश्विक हिस्से का 4.15% थी। उस जमाने में रूस आबादी के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मुल्क था, जबकि आज यह यह नौवें स्थान पर था। बता दें कि रूस क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा मुल्क है और दूसरे देश इसके आसपास भी नहीं हैं। आज रूस की आबादी 14.3 करोड़ है।
4/8Image Source : Pexels Representational
अमेरिका 1950 में आबादी के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मुल्क था और आज भी वह इसी पोजिशन पर है। तब अमेरिका की आबादी 15.42 करोड़ थी, जो दुनिया की आबादी का 6.19% थी। आज दुनिया में 34.7 करोड़ अमेरिकी हैं।
5/8Image Source : Pexels Representational
1950 में भारत की आबादी 34.62 करोड़ थी और दुनिया की जनसंख्या में इसका हिस्सा 13.89 था। तब भारत आबादी के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश था जबकि आज पहले स्थान पर काबिज है। आज की तारीख में भारत की आबादी 146 करोड़ के आसपास है।
6/8Image Source : Pexels Representational
1950 में चीन की आबादी 54.40 करोड़ थी, जो दुनिया की आबादी का 21.82% हिस्सा थी। तब उसकी जनसंख्या भारत से करीब 20 करोड़ ज्यादा या डेढ़ गुने से भी ज्यादा थी। उस समय चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला मुल्क था और यह हाल तक इस स्थान पर काबिज था। अब भारत उससे आगे निकल गया है और यह दूसरे नंबर पर आ गया है। आज चीन की जनसंख्या 141 करोड़ है।
7/8Image Source : Pexels Representational
इसी तरह भारत के पड़ोसी मुल्कों 1950 में बांग्लादेश की आबादी 4.12 करोड़ और पाकिस्तान की आबादी 3.58 करोड़ थी और ये क्रमश: 12वें और 15वें स्थान पर थे। 2025 में 17.5 करोड़ की आबादी के साथ बांग्लादेश 8वें और 25.5 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान 5वें स्थान पर है।
8/8Image Source : Pixabay Representational
वहीं, पूरी दुनिया की बात करें तो 1950 में धरती पर करीब 250 करोड़ लोग रहते थे। पिछले कुछ दशकों में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है और आज दुनिया की आबादी 820 करोड़ से ज्यादा है। यानी कि पिछले 75 सालों में दुनिया की आबादी में 3 गुने से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है।