पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी और 5 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की PHOTOS आईं सामने, यहां देखें भव्यता
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी और 5 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की PHOTOS आईं सामने, यहां देखें भव्यता
कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता और अन्य राज्यों के सीएम मौजूद रहे। इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Published : May 09, 2026 01:32 pm IST, Updated : May 09, 2026 01:36 pm IST
1/12Image Source : PTI
कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
2/12Image Source : PTI
पीएम मोदी ने जमीन पर नतमस्तक होकर पश्चिम बंगाल की धरती को नमन किया। इस दौरान मोदी-मोदी के खूब नारे लगे।
3/12Image Source : PTI
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर को नमन किया और श्रद्धाजलि अर्पित की।
4/12Image Source : PTI
मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी के सीएम योगी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
5/12Image Source : PTI
पीएम मोदी ने मंच पर बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यकर्ता का नाम माखनलाल सरकार है। वह 98 साल के हैं। पीएम मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया।
6/12Image Source : PTI
पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें गले लगाया। इस दृश्य को देखने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश और भी हाई हो गया। हर तरफ बीजेपी के नारे लगने लगे।
7/12Image Source : PTI
सबसे पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। जब वह शपथ ले रहे थे तो उनके समर्थकों में जमकर उत्साह नजर आ रहा था।
8/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी की पीठ भी ठोकी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में जीतने के लिए बीजेपी से शुभेंदु ने काफी मेहनत की थी।
9/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण के दौरान ग्राउंड पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। कड़ी धूप में भी लोगों का उत्साह चरम पर था और हर तरफ लोग दिखाई दे रहे थे।
10/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु और पांचों अन्य मंत्रियों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाई। सभी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और पीएम ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।
11/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से बात करते हुए और हंसते हुए नजर आए।
12/12Image Source : PTI
मंच पर पीएम मोदी ने अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से भी बात की और उनके कान में कुछ कहा। इस दौरान मिथुन चक्रवती का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी हुई थी।