जब साबरमती के तट पर पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज बने पतंगबाज, देखें Photos
जब साबरमती के तट पर पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज बने पतंगबाज, देखें Photos
साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट गए, जहां राज्य सरकार ने पतंग महोत्सव का आयोजन किया है।
Published : Jan 12, 2026 02:57 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 02:59 pm IST
1/8Image Source : Reporter
गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर सोमवार को एक अद्भुत नजारा दिखा, जहां गुजरात की समृद्ध विरासत और वैश्विक दोस्ती के धागे एक साथ आसमान छूते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ मिलकर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026' का भव्य आगाज किया।
2/8Image Source : Reporter
उत्सव की शुरुआत से पहले दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
3/8Image Source : Reporter
पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने कार्यक्रम स्थल पर महिला कारीगरों से विशेष मुलाकात की। उन्होंने न सिर्फ उनके हुनर को सराहा, बल्कि पतंग बनाने की पारंपरिक कला और तकनीक को भी बारीकी से समझा।
4/8Image Source : Reporter
उद्घाटन के बाद मोदी और मर्ज ने एक खुले वाहन में सवार होकर रिवरफ्रंट का भ्रमण किया, जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया।
5/8Image Source : Reporter
इस साल यह महोत्सव सही मायनों में 'अंतरराष्ट्रीय' है। दुनिया के 50 अलग-अलग देशों से 135 पेशेवर पतंगबाज अपनी अनोखी पतंगों के साथ अहमदाबाद पहुंचे हैं।
6/8Image Source : Reporter
अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ-साथ भारत के विभिन्न कोनों से लगभग 1,000 स्थानीय पतंगबाजों ने भी इस महोत्सव में हिस्सा लेकर आसमान को सतरंगी बना दिया है।
7/8Image Source : Reporter
महोत्सव केवल अहमदाबाद तक सीमित नहीं है। पतंगबाजों की टीम राजकोट, सूरत, धोलावीरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर वहां भी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर चुकी है।
8/8Image Source : Reporter
प्रशासन को उम्मीद है कि 14 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में 5 लाख से अधिक पर्यटक शिरकत करेंगे, जो पिछले साल के 3.83 लाख के आंकड़े से कहीं अधिक है।