Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर न करें 5 चीजों को खरीदने की गलती, माता लक्ष्मी की कृपा से रह जाएंगे वंचित
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर न करें 5 चीजों को खरीदने की गलती, माता लक्ष्मी की कृपा से रह जाएंगे वंचित
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से आपको बचाना चाहिए। इन्हीं चीजों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
Published : Apr 10, 2026 09:04 pm IST, Updated : Apr 10, 2026 09:04 pm IST
1/6Image Source : Freepik
अक्षय तृतीया का पावन पर्व साल 2026 में 19 अप्रैल को है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ ही नई चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ चीजें खरीदने से आपको इस दिन बचना चाहिए, इन चीजों को खरीदने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।
2/6Image Source : Freepik
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आपको लोहे और स्टील की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है और घर में नकारात्मकता आ सकती है।
3/6Image Source : Freepik
इस दिन आपको काले रंग का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए और काले रंग की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आप अक्षय तृतीया पर काली चीजें खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं।
4/6Image Source : Freepik
अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर आपको प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदने से घर की शांति प्रभावित हो सकती है।
5/6Image Source : Freepik
आपको अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी घर में कांटेदार पौधे नहीं लाने चाहिए। कांटेदार पौधे घर में कलह-कलेश का कारण बन सकती है और आपकी आर्थिक प्रगति भी रुक सकती है।
6/6Image Source : Freepik
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आपको धारदार या नुकीली चीजों की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। इस दिन आपको चाकू, कैंची, सुई जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।