Bracelet Lines: आपके हाथ में भी हैं ब्रेसलेट लाइन? जानें क्यों माना जाता है इन्हें बेहद शुभ
Bracelet Lines: आपके हाथ में भी हैं ब्रेसलेट लाइन? जानें क्यों माना जाता है इन्हें बेहद शुभ
Bracelet Lines: ब्रेसलेट लाइन या मणिबंध रेखाओं को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि इनके जरिए आपके जीवन के बारे में क्या पता चलता है।
Published : Nov 10, 2025 10:18 pm IST, Updated : Nov 10, 2025 10:18 pm IST
1/5Image Source : Canva
मणिबंध रेखाएं कलाई और हथेली के मिलने वाली जगह पर बनती हैं जिन्हें आप ऊपर दी गई तस्वीर में भी देख सकते हैं। इनको अंग्रेजी में ब्रेसलेट लाइन (Bracelet Lines) भी कहा जाता है। इन रेखाओं का हाथ में होना क्या संकेत देता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Freepik
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में मणिबंध रेखाओं का होना बेहद शुभ माना जाता है। ये रेखाएं जितनी स्पष्ट और गहरी होती हैं उतना ही व्यक्ति भाग्यशाली होता है। अगर इन रेखाओं को कोई रेखा काट न रही हो, इन रेखाओं के मध्य क्रोस का निशान न हो तो निश्चित ही व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है और ऐसे लोग जीवन में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
मणिबंध रेखाएं अगर टूटी और आधी-अधूरी दिख रही हों तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में परेशानियां रहेंगी। ऐसे लोगों को ख्याति तो मिल सकती है लेकिन कड़े परिश्रम के बाद। साथ ही भाग्य भी बहुत अधिक सहयोग ऐसे लोगों को नहीं देता।
4/5Image Source : Freepik
वहीं मणिबंध रेखाओं पर यदि तारे या फिर त्रिकोण का निशान बना हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। मणिबंध पर तारे का निशान होने का अर्थ है कि व्यक्ति को अपने पूर्वजों का हमेशा आशीर्वाद मिलेगा। ऐसे लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
हथेली पर एक मणिबंध अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है, दो मणिबंध रेखाओं का अर्थ है व्यक्ति का जीवन खुशियों भरा होगा। वहीं 3 मणिबंध रखाओं को अर्थ है व्यक्ति को जीवन में मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। चार मणिबंध रेखाओं का अर्थ है व्यक्ति लंबी आयु और प्रसिद्धि पाएगा। हालांकि इन रेखाओं का स्पष्ट होना भी जरूरी है।