बसंत पंचमी पर इनमें से कोई भी 1 चीज ले आएं घर, पूरे साल बरसेगी देवी सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा
बसंत पंचमी पर इनमें से कोई भी 1 चीज ले आएं घर, पूरे साल बरसेगी देवी सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा
Basant Panchami 2026: अगर आप चाहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा आपको मिले तो इस दिन इन चीजों को घर जरूर लेकर आएं। ये शुभ चीजें घर लाने से जीवन में धन के साथ ही सफलता भी मिलती है।
Published : Jan 21, 2026 08:19 pm IST, Updated : Jan 21, 2026 08:19 pm IST
1/8Image Source : FREEPIK
हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस को सरस्वती पूजा और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सरस्वती की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। मां शारदा की आराधना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। साथ ही कला और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है।
2/8Image Source : FREEPIK
इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन साल सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त कोई भी शुभ कार्यों को करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस मुहूर्त में शुभ कार्य करना फलदायी होता है।
3/8Image Source : FREEPIK
बसंत पंचमी के दिन इन शुभ चीजों को घर लाना बहुत ही शुभ माना गया है। कहते हैं कि इन चीजों को घर लाने से जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता के साथ ही तरक्की मिलती है। तो आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन क्या-क्या चीजें घर लाना चाहिए।
4/8Image Source : FILE IMAGE
बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसे में इस दिन देवी सरस्वती की मूर्ति घर लेकर आएं। घर लाने के बाद मूर्ति को ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में साफ और शुद्ध स्थान पर स्थापित करें। सरस्वती माता की मूर्ति घर में स्थापित करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उन्हें करियर में भी अपार सफलता मिलती है।
5/8Image Source : FILE IMAGE
बसंत पंचमी के दिन पीली कौड़ियां घर लाना भी बहुत ही शुभ और लाभदायक होता है। इस दिन पांच पीली कौड़ियां खरीदकर घर लाएं और फिर इन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
6/8Image Source : FILE IMAGE
बसंत पंचमी के दिन मोरपंखी का पौधा घर लेकर आएं। इस पौधे को आप घर की पूर्व दिशा में लगाएं। मोरपंखी के पौधे को ड्राइंग रूम या मेन गेट के पास लगा सकते हैं। मोरपंखी का पौधा घर में रहने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और वो शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करते हैं। बता दें कि मोरपंखी पौधा का जोड़े में लाना चाहिए।
7/8Image Source : FREEPIK
मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने भी शुभ होता है। इसके अलावा मां सरस्वती को भी पीले रंग की मिठाई और फूल अर्पित किए जाते हैं। तो बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के फूल या पीले रंग के फूलों की माला घर लेकर आएं और देवी सरस्वती को अर्पित करें। ऐसा करने से मां शारदा की कृपा प्राप्त होती है और बुद्धि, ज्ञान में वृद्धि होती है।
8/8Image Source : FREEPIK
बसंत पंचमी के दिन विवाह से जुड़ी चीजें भी घर लाना शुभ होता है। इस दिन विवाह के कपड़े, आभूषण और श्रृंगार की चीजों की खरीद सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशहाली बनी रहती है।