Budh Nakshatra Parivartan 2026: बसंत पंचमी के दिन बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बसंत पंचमी के दिन बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत
Budh Nakshatra Parivartan January 2026: इन 4 राशियों के लिए बसंत पंचमी का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों को धन का लाभ और तरक्की दिलाएगा।
Published : Jan 20, 2026 07:52 pm IST, Updated : Jan 20, 2026 07:53 pm IST
1/8Image Source : FILE IMAGE
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह देवी सरस्वती को समर्पित है। माता सरस्वती को विद्या, ज्ञान, कला और संगीत की देवी माना जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना करने बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही कला और संगीत के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा, श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।
2/8Image Source : FILE IMAGE
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह की पंचमी तिथि के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को सरस्वती जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। बसंत पंचमी का पूरा दिन बहुत ही शुभ होता है। इसी कारण से बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है। बसंत पंचमी का दिन विद्या आरंभ या अक्षर अभ्यास्यम के लिए काफी शुभ माना जाता है।
3/8Image Source : FILEIMAGE
बसंत पंचमी के दिन कई शुभ योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस दिन चंद्रमा के चतुर्थ भाव कर्क में गुरु विराजमान रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। गजकेसरी योग बहुत ही शक्तिशाली और लाभदायक योग माना जाता है। इस योग से जातक को धन की प्राप्ति होती है।
4/8Image Source : FILE IMAGE
इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है। 23 जनवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध श्रवण नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश करेंगे। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 सौभाग्यशाली राशियों आर्थिक लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि बुध नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
5/8Image Source : INDIA TV
मेष राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छे दिन लेकर आएगा। मेष राशि वालों को पैसों का फायदा होगा। इतना ही नहीं कारोबार में भी नए मौके मिल सकते हैं, जिससे आगे चलकर व्यापार में मुनाफा होगा। अच्छे स्वास्थ्य का भी साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
6/8Image Source : INDIA TV
कर्क राशि वालों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। बुध का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को मानसिक शांति प्रदान करेगी। देवी सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगी।
7/8Image Source : INDIA TV
कन्या राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी। मां सरस्वती की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे।
8/8Image Source : INDIA TV
बुध नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार आगे बढ़ेगा और तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।