Published : Feb 25, 2026 08:55 am IST, Updated : Feb 25, 2026 08:55 am IST
1/5Image Source : Freepik
Chandra Grahan Dosh: कुंडली में जब चंद्रमा के साथ राहु या केतु की युति होती है तो चंद्रग्रहण दोष बनता है। इस दोष के चलते मानसिक परेशानियां, पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान व्यक्ति को हो सकता है। इसके साथ ही सेहत के लिहाज से भी चंद्रग्रहण दोष अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं चंद्रग्रहण के दिन कुछ उपाय करने से इस दोष का निवारण किया जा सकता है और शुभ फल प्राप्त आपको हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों की जानकारी देंगे। आपको बता दें कि इन उपायों को आप 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण के दिन कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
अगर आपकी कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो आपको चंद्रग्रहण वाले दिन भगवान शिव के मंत्रों का जप करना चाहिए। इसके साथ ही चंद्र ग्रह के मंत्र 'ॐ सों सोमाय नमः' और 'ॐ चंद्राय नमः' का कम से कम 108 बार जप आपको करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रग्रहण दोष का बुरा प्रभाव दूर होता है।
3/5Image Source : Freepik
ग्रहण वाले दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से भी चंद्रग्रहण दोष का प्रभाव दूर होता है। इस दिन आप दूध, चीनी, चावल और सफेद कपड़े दान कर सकते हैं। अगर संभव हो तो इस दिन चांदी का दान करें, ऐसा करने से भी आपको चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
चंद्र ग्रहण वाले दिन सफेद गाय को चारा खिलाने से और गाय की सेवा करने से भी चंद्रमा की स्थिति कुंडली में सुधरती है। यह उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि दिलाता है और चंद्र दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है।
5/5Image Source : Freepik
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद चंद्रमा के दर्शन आपको करने चाहिए और 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:' मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र देव आपका कल्याण करते हैं।