February 2026 Grah Gochar: फरवरी में ये ग्रह करेंगे गोचर और बनेंगे 5 राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत
February 2026 Grah Gochar: फरवरी में ये ग्रह करेंगे गोचर और बनेंगे 5 राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत
February 2026 Grah Gochar and Rajyog: फरवरी में इन राशियों का राशि परिवर्तन होगा। इसके साथ ही राजयोगों का निर्माण भी होगा। तो आइए जानते हैं कि ये ग्रह-गोचर और राजयोग किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।
Published : Jan 28, 2026 11:09 pm IST, Updated : Jan 28, 2026 11:09 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
ग्रह-गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि ज्योतिष दृष्टि से गोचर यानी ग्रहों का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। फरवरी में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसके अलावा इस महीने में राजयोग का निर्माण भी होगा। फरवरी में 4 ग्रह गोचर करेंगे जबकि 5 राजयोग भी बनेंगे। ऐसे में कुछ लकी राशि के जातकों को धन, वैभव, मान-सम्मान, सफलता आदि चीजों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे।
2/6Image Source : FREEPIK
फरवरी में संचार चतुर्ग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, आदित्य मंगल योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में ये सभी बहुत ही शुभ और फलदायी माने जाते हैं। ये सभी योग व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और नए अवसर का संकेत देता है।
3/6Image Source : FREEPIK
वहीं ग्रहों के गोचर की बात करें तो 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन चारों ग्रहों का एक ही राशि में रहने से संचार चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इन सभी ग्रहों के कुंभ राशि में गोचर से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
4/6Image Source : INDIA TV
फरवरी में मेष राशि वालों की मौज रहेगी। इस राशि के जातकों पर ग्रह-गोचर और राजयोग का सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके अलावा मेष राशि के व्यापारियों को भी अपने व्यापार में कई गुना अधिक मुनाफा मिलेगा। इस दौरान निवेश में अच्छा लाभ मिल सकता है।
5/6Image Source : INDIA TV
फरवरी में धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है या आमदनी बढ़ सकती है। नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी हुई है।
6/6Image Source : INDIA TV
कुंभ राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुंभ राशि वालों के पैसों का लाभ तो मिलेगा। करियर में भी अपार सफलता मिलेगी। फरवरी में बनने वाले राजयोगों का कुंभ राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।