Published : Sep 12, 2025 01:12 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 01:12 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
वर्तमान समय में गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं जहां 14 सितंबर की रात्रि में चंद्रमा भी प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा जो ज्योतिष में बेहद शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
मिथुन राशि- आपकी राशि में ही गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते आपको व्यापार के क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी का आप सहयोग पाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी।
3/5Image Source : Unsplash
सिंह राशि- गजकेसरी योग का निर्माण आपके लाभ भाव में होगा इसलिए आपको भी विभिन्न क्षेत्रों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। निवेश किया गया धन से आशातीत मुनाफा मिलेगा। इस दौरान की गई यात्राएं भी सफल होंगी। घर परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।
4/5Image Source : Unsplash
कन्या राशि- आपके कर्म भाव में गजकेसरी योग बनने से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव दिख सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्य घर के लोगों के द्वारा सराहे जाएंगे। पिता से अच्छी सीख आपको मिल सकती है।
5/5Image Source : Unsplash
तुला राशि- गजकेसरी योग आपके धर्म भाव में बनेगा इसलिए धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से आप खुद को सशक्त पाएंगे। इस दौरान धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।