Gold Lucky Rashi: इन 4 राशियों के लिए 'मनी मैग्नेट' है सोना, पहनते ही चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य!
Gold Lucky Rashi: इन 4 राशियों के लिए 'मनी मैग्नेट' है सोना, पहनते ही चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य!
Gold Lucky Rashi: क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनके लिए सोना अत्यंत ही भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं अगर इन राशियों के लोग सोना धारण करते हैं तो इनकी किस्मत चमकते देर नहीं लगती। सोना इनके लिए एक तरह से मनी मैग्नेट की तरह काम करता है।
Published : Apr 15, 2026 02:59 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 02:59 pm IST
1/5Image Source : canva
Gold Lucky Rashi: क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनके लिए सोना अत्यंत ही भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं अगर इन राशियों के लोग सोना धारण करते हैं तो इनकी किस्मत चमकते देर नहीं लगती। सोना इनके लिए एक तरह से मनी मैग्नेट की तरह काम करता है।
2/5Image Source : india tv
मेष राशि (Aries): सोना मेष राशि वालों की लकी धातु मानी जाती है। कहते हैं इस राशि के लोग अगर सोना पहनते हैं तो इनके साहस, आत्मविश्वास और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। सोना मेष वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होता।
3/5Image Source : india tv
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए भी गोल्ड बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं सोना पहनना इनके मान-सम्मान में वृद्धि करता है। सोना इनके नेतृत्व करने की क्षमता को भी निखारता है।
4/5Image Source : india tv
धनु राशि (Sagittarius): इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं। कहते हैं सोना पहनने से इनका भाग्य प्रबल होता है। धनु राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी जरूर पहनें इससे आपको हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलेगा।
5/5Image Source : india tv
मीन राशि (Pisces): मीन राशि के स्वामी भी गुरु ही हैं इसलिए सोना इन लोगों की भी लकी धातु मानी जाती है। कहते हैं सोना पहनना आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है। मीन राशि के जो जातक निरंतर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें गले में सोना जरूर धारण करना चाहिए।