Published : Apr 07, 2026 06:35 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 06:35 pm IST
1/6Image Source : PEXELS
मेहनत और कोशिश करने के बाद भी अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो आपको आज ही ये उपाय अपनाना चाहिए। दरअसल, जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में केवल पैसा रखना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ खास और शुभ चीजें भी रखनी चाहिए। इस उपाय को करने से आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
2/6Image Source : PEXELS
तो अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो आज ही अपने पर्स में इनमें से कोई भी एक चीज रख लें। पर्स में ये चीजें रखते ही पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी और पैसा चुंबक की तरह आपकी ओर खींचा चला आएगा।
3/6Image Source : PEXELS
माता लक्ष्मी या गणेश जी वाला चांदी का छोटा सा सिक्का अपने पर्स में रख लें। चांदी का सिक्का पर्स में रखना शुभ माना जाता है। इससे धन में बरकत होती है।
4/6Image Source : PEXELS
अपने पर्स में बिना खंडित पीपल का एक पत्ता रख लें। पहले पीपल पत्ता को गंगाजल से छिड़कर शुद्ध कर लें फिर उसपर केसर से श्री लिखकर पर्स में रखें। समय-समय पर इसे बदलते रहें। पीपल का पत्ता रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
5/6Image Source : PEXELS
एक लाल साफ कपड़े में बिना खंडित 21 चावल के दाने रखकर अपने पर्स में रख लें। इस उपाय को करने से फालतू के खर्च रुकते हैं और धन का संचय होता है।
6/6Image Source : PEXELS
पर्स में 3 या 7 सफेद गोमती चक्र रख लें। गोमती चक्र रखने से धन आगमन का योग बनता है। कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।