1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. वास्तु के अनुसार घर में कहां होना चाहिए बच्चों का स्टडी रूम? गलत दिशा में बैठकर पढ़ने से भटकता है ध्यान

वास्तु के अनुसार घर में कहां होना चाहिए बच्चों का स्टडी रूम? गलत दिशा में बैठकर पढ़ने से भटकता है ध्यान

Written By: Laveena Sharma
Published : Aug 13, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 03:02 pm IST
वास्तु शास्त्र अनुसार बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहे, एकाग्रता बनी रहे और वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें, इसके लिए उनका स्टडी रूम सही दिशा में होना अत्यंत आवश्यक है। वास्तु की मानें तो गलत दिशा में बैठकर पढ़ने से बच्चों का मन पढ़ाई से बार-बार भटकता रहता है और उन्हें पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद भी नहीं रहता। वास्तु शास्त्र में बच्चों का स्टडी रूम किस दिशा में होना चाहिए इस बारे में जरूरी बातें बताई गई हैं।
1/5 Image Source : india tv

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों का स्टडी रूम या तो ईशान कोण और पूर्व दिशा के मध्य होना चाहिए या फिर उत्तर और वायव्य कोण के बीच होना चाहिए या फिर पश्चिम और वायव्य कोण में होना चाहिए। इन दिशाओं में अध्ययन कक्ष होने से ज्ञान और एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही ये दिशाएं बच्चों को अनुशासित और लक्ष्य के प्रति केंद्रित रखने में मदद करती हैं।
2/5 Image Source : canva

वास्तु अनुसार पूर्व-दक्षिण या पश्चिम में या नैऋत्य कोण और आग्नेय कोण में स्टडी रूम भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए। नैऋत्य कोण दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच के कोने को कहते हैं तो आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व दिशा यानी पूर्व और दक्षिण दिशा के बीच के कोने को कहते हैं। कहते हैं इन दिशाओं में स्टडी रूम बनाने से पढ़ाई में बाधाएं आती हैं। जिससे पढ़ने से मन भटकता है। कहते हैं इन दिशाओं में अध्ययन कक्ष होने से बच्चे में चिड़चिड़ापन रहता है।
3/5 Image Source : canva

वास्तु अनुसार स्टडी टेबल को दीवार से सटाकर बिल्कुल भी न रखें। साथ ही अध्ययन कक्ष में सूर्य की पर्याप्त रोशनी और ताजी हवा भी आनी चाहिए। इससे बच्चा काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है।
4/5 Image Source : canva
वास्तु अनुसार स्टडी टेबल को दीवार से सटाकर बिल्कुल भी न रखें। साथ ही अध्ययन कक्ष में सूर्य की पर्याप्त रोशनी और ताजी हवा भी आनी चाहिए। इससे बच्चा काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है।
इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बच्चा पढ़ाई करने बैठे तो उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। कहते हैं इससे बच्चे का मन पढ़ाई से नहीं भटकता।
5/5 Image Source : canva

Advertisement