2 राशियों के लिए लकी साबित होता है मूंगा, पहनते ही मिल सकती है बड़ी सफलता
2 राशियों के लिए लकी साबित होता है मूंगा, पहनते ही मिल सकती है बड़ी सफलता
मूंगा रत्न धारण करने से राशिचक्र की दो राशियों को जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज इन्हीं राशियों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
Published : Sep 08, 2026 11:03 pm IST, Updated : Sep 08, 2026 11:03 pm IST
1/3Image Source : Pinterest
मूंगा रत्न जिसे अंग्रेजी में रेड कोरल स्टोन (Red Coral Stone) भी कहा जाता है राशिचक्र की 2 राशियों मेष और वृश्चिक के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जिन लोगों की लग्न राशि मेष या वृश्चिक है वो भी मूंगा धारण कर सकते हैं। इस रत्न को पहनने से मंगल ग्रह शुभ परिणाम देने लगता है और साथ ही हनुमान जी की कृपा भी व्यक्ति को प्राप्त होती है। इस रत्न को मंगलवार के दिन धारण करना चाहिए। आइए अब जान लेते हैं कि मेष और वृश्चिक वालों को यह रत्न धारण करने से कैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
2/3Image Source : Magnific
मेष राशि- अगर मेष राशि या लग्न वाले लोग मूंगा रत्न धारण करते हैं तो इनकी ऊर्जा को सही दिशा प्राप्त होती है। मूंगा धारण करने से सकारात्मकता इनको मिलती है और साथ करियर-कारोबार में ये जबरदस्त सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मेष वालों को मानसिक स्थिरता भी इस रत्न को धारण करने से मिल सकती है। अगर आपकी राशि मेष है और आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं तो मूंगा धारण करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
3/3Image Source : Magnific
वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए भी मूंगा धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। मूंगा धारण करने से वृश्चिक वालों की एकाग्रता बढ़ती है और जीवन के हर क्षेत्र में ये लोग सफल हो सकते हैं। मूंगा धारण करने से पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी वृश्चिक वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। इन लोगों को मूंगा धारण करने से तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है।