Published : Sep 26, 2025 03:56 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 04:02 pm IST
1/10Image Source : Canva
How to Impress Maa Durga Without Fasting: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है। यह त्योहर शक्ति की आराधना और साधना करने का है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की समाप्ति विजयादशमी के साथ होती है। नौ दिन भक्तजन माता रानी के नौ स्वरुपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर मां से अपनी इच्छापूर्ति का वरदान मांगते हैं।
2/10Image Source : canva
हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो किन्हीं कारण से नौ दिनों तक उपवास नहीं रख पाते हैं। उन्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना व्रत रखें भी देवी मां को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए ये आसान उपाय करने होंगे।
3/10Image Source : pexels
देवी कृपा पाने के लिए करें ये उपाय:
पसंदीदा फूल अर्पित करके जीत लें माता रानी का मन
नवरात्रि में नौ दिनों तक मातारानी की नियमित पूजा और आराधना करने का शुभ फल मिलता है। इस दौरान रोजाना गुड़हल के फूल मां जगदंबा को अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। घर में सख और शांति बनी रहे, इसके लिए भी इस उपाय को अपनाना चाहिए।
4/10Image Source : pexels
पान का बीड़ा बनाएगा आपकी बात:
मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में देवी मां को पान का बीड़ा अर्पित करने से मां प्रसन्न होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह उपाय अच्छे कार्यों के पूरा होने में आ रही बाधाओं से छुटकारा दिलाने में भी प्रभावशाली बताया गया है।
5/10Image Source : pexels
इन वस्तुओं का करें दान:
नवरात्रि में कुछ चीजों का दान करने से आपके जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इन दिनों में आपको लाल चीजें, पीतल की घंटी, अनाज, कपड़े और धन का दान करना शुभ होता है। इस उपाय को करके आप बिना उपवास रखें भी अपनी किस्मत बना सकते हैं।
6/10Image Source : freepik
मंत्र जाप:
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जप करते रहे। आप देवी दुर्गा के 108 नामों का भी जप कर सकते हैं। इससे बिना व्रत रखें भी आप मां को प्रसन्न कर सकते हैं।
इन मंत्रों का करें जप:
“ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः”
या “सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते”
7/10Image Source : pexels
मां की आराधना के लिए चुनें लाल आसन:
नवरात्रि में देवी मां की पूजा के लिए साधकों को लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठना चाहिए। लाल आसम पर बैठकर देवी मां का स्मरण करने से हमारी एनर्जी बढ़ती है और जीवन में भी पॉजिटिविटी आती है।
8/10Image Source : pexels
दुर्गा चालीसा पाठ:
नवरात्रि के दिनों में दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें। इससे आपको मानसिक रूप से असीम शांति प्राप्त होती है। ज्योतिषियों की माने तो यह उपाय आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसके साथ ही कर्ज से भी राहत मिलती है।
9/10Image Source : freepik
माता रानी को स्मरण करते रहे:
अगर अपने नवरात्रि के व्रत नहीं रखें हैं, लेकिन पूरा दिन देवी मां का स्मरण करते हैं, तब भी आपको पूरा फल मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसे, तो इन दिनों सच्चे मन से भक्ति करें और सकारात्मक विचार बनाए रखें।
10/10Image Source : pixabay
अगर आपने किसी कारणवण नौ दिनों के व्रत नहीं रखें हैं, तो यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है कि आप माता रानी को खुश नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यहां बताए गए उपाय बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना उपवास भी देवी मां की कृपा पा सकते हैं।