Published : Dec 08, 2025 06:17 pm IST, Updated : Dec 08, 2025 06:18 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
हथेली में मिलने वाली कई रेखाओं में से एक ऐसी रेखा भी है जो शादी के बाद करियर को चमका सकती है और आपको विदेश भी पहुंचा सकती है। आज इसी रेखा के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। किस स्थान पर यह रेखा होती है और किन विशेष परिस्थितियों में ये शादी के बाद आपको सफल बना सकती है आइए जानते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
हथेली में मौजूद चंद्र पर्वत आपके वैवाहिक जीवन और करियर के बारे में काफी कुछ जानकारियां देता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत की ओर झुकी हो या चंद्र पर्वत की ओर से निकलती हुई ये दिखे तो समझ जाइए शादी के बाद आपकी किस्मत चमकेगी। इस स्थिति में व्यक्ति को विवाह के बाद करियर में सफलता भी मिलती है और साथ ही विदेश जाने का मौका भी ऐसे लोगों को मिलता है।
3/5Image Source : Unsplash
अगर चंद्र पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर छोटी-छोटी रेखाएं आ रही हों तो इसका अर्थ है कि प्रेम विवाह आप कर सकते हैं। वहीं चंद्र पर्वत जितना गुलाबी और उभरा हुआ होगा उतनी ही आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।
4/5Image Source : Unsplash
चंद्र पर्वत की ओर झुकाव ली हुई भाग्य रेखा आपको विवाह के बाद सफल तो बनाती ही है साथ ही आपको कला के क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों पर पहुंचाती है। ऐसे लोग अभिनय, लेखन, गायन के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।
5/5Image Source : Unsplash
अगर आप भी अपने या किसी और के प्रेम जीवन, विवाह, रचनात्मकता के बारे में जानना चाहते हैं तो बस चंद्र पर्वत पर नजर दौड़ाइए। ये पर्वत जितना स्पष्ट और साफ-सुथरा होगा उतने ही शुभ परिणाम प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलेंगे। साथ ही ऐसे लोग शांत स्वभाव के भी माने जाते हैं। वहीं चंद्र पर्वत अगर उभरा नहीं है और बहुत ज्यादा रेखाएं इस पर है तो विवाह और प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही ऐसे लोग ओवरथिकिंग करने वाले भी माने जाते हैं।