Palmistry: बुध पर्वत पर इस रेखा का बनना जबरदस्त धन लाभ का संकेत, कारोबार में भी ऐसे लोग पाते हैं सफलता
Palmistry: बुध पर्वत पर इस रेखा का बनना जबरदस्त धन लाभ का संकेत, कारोबार में भी ऐसे लोग पाते हैं सफलता
Palmistry: बुध को बुद्धि और कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है। हथेली में छोटी उंगली के मूल भाग में बुध पर्वत होता है। इस पर्वत से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
Published : Feb 05, 2026 04:22 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 04:22 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बुध ग्रह को ज्योतिष के साथ ही हस्तरेखा शास्त्र में भी बेहद अहम माना जाता है। हथेली में कनिष्ठा उंगली के मूल भाग में बुध पर्वत होता है। इस पर्वत पर बनने वाली रेखाओं से आपके करियर, रुचि आदि के बारे में काफी कुछ जानकारियां मिलती हैं।
2/5Image Source : Freepik
वहीं बुध पर्वत पर बनने वाली कुछ रेखाओं का बनना जबरदस्त धन लाभ और करियर में सफलता का संकेत माना जाता है। नीचे दी गई इमेज में आप देख सकते हैं कि बुध पर्वत कहां होता है और किन रेखाओं का बुध पर्वत पर होना शुभ माना जाता है।
3/5Image Source : Freepik
बुध पर्वत पर यदि एक खड़ी रेखा आपको दिखती है तो आपको जीवन में अचानक से जबरदस्त धन लाभ मिलने के योग होते हैं। अगर यह रेखा गहरी और स्पष्ट है तो इसका अर्थ होता है कि आप जिज्ञासु होंगे और विज्ञान के क्षेत्र में आपको उपलब्धि मिलेगी।
4/5Image Source : Freepik
यदि 1 से अधिक सीधी खड़ी रेखाएं हथेली पर हों तो व्यक्ति शोध कार्य में सफलता पाता है और साथ ही ऐसे लोग अच्छे डॉक्टर भी बनते हैं। हालांकि 6 से ज्यादा ऐसी खड़ी रेखाएं अच्छी नहीं मानी जाती, ऐसा व्यक्ति गलत तरीकों से धन कमा सकता है और बहुत चतुर प्रवृत्ति का होता है।
5/5Image Source : Freepik
गहरी और छह से कम रेखाएं व्यक्ति को कारोबार के क्षेत्र में भी सफलता दिलाती है। ऐसे लोग अच्छे वक्त भी होते हैं और अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब होते हैं।