Published : Mar 07, 2026 12:23 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 12:23 pm IST
1/7Image Source : Freepik
घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के वास्तु उपाय करते हैं। हिंदू परंपरा में घर बनाने से लेकर किसी भी शुभ काम की शुरुआत तक शुभ समय और दिशा का ध्यान रखा जाता है। लेकिन कई बार हम अपने ही घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों के महत्व को नजर अंदाज कर देते हैं।
2/7Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखी पीली सरसों केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं होती, बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इसके कुछ आसान उपाय घर की नकारात्मकता को कम कर सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।
3/7Image Source : Freepik
कई बार घर में वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा के कारण काम अटक जाते हैं। इससे परिवार में तनाव बढ़ता है और आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में पीली सरसों उपाय किया जा सकता है। गुरुवार और शनिवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर थोड़ी सी पीली सरसों का छिड़काव करे। अगले दिन सुबह झाड़ू से इसे साफ कर दें। माना जाता है कि इस उपाय से घर का वातावरण सकारात्मक होता है और रुके काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
4/7Image Source : Freepik
अगर मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिक रहा या व्यापार में नुकसान हो रहा है, तो इसके लिए शनिवार के दिन थोड़ी सी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखा जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से धन के आगमन के योग बनते हैं और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है। इससे आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगती है।
5/7Image Source : Freepik
कभी-कभी लंबे समय से चल रहा कोई काम अचानक रुक जाता है और उसे पूरा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में घर से किसी महत्वपूर्ण काम के लिए निकलते समय दाहिने हाथ में थोड़ी सी पीली सरसों लें और अपने इष्ट देव का स्मरण करते हुए इसे घर के मुख्य द्वार के बाहर बिखेर दें। इससे रास्ते में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
6/7Image Source : Freepik
वास्तु और ज्योतिष में पीली सरसों को विशेष महत्व दिया गया है। इसे सूर्य और गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो ऊर्जा, ज्ञान और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। कहा जाता है कि जब इन उपायों को सच्चे मन और विश्वास के साथ किया जाता है, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं। इससे न केवल आर्थिक स्थिति बेहतर होती है बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
7/7Image Source : Freepik
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।