Published : Jan 06, 2026 10:57 pm IST, Updated : Jan 06, 2026 10:57 pm IST
1/7Image Source : unsplash
साल 2026 का मूलांक 1 बन रहा है और 1 अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, यह साल मूलांक 1 वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सूर्य का अंक होने के कारण इस वर्ष आत्मविश्वास, ऊर्जा, प्रतिष्ठा और उपलब्धियों के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मूलांक 1 वालों पर इस साल खास किस्मत जमकर मेहरबान है।
2/7Image Source : Unsplash
मूलांक 1 वाले लोग वे हैं जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल खास अवसर और सफलता लेकर आएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 का कुल योग 10 है, जिसका मूलांक 1 बनता है। मूलांक 1 वाले लोग नेतृत्व क्षमता, साहस और करियर में आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं।
3/7Image Source : Pexels
यह साल मूलांक 1 वाले लोगों के लिए निर्णय लेने और नई पहचान बनाने का अवसर लेकर आएगा। इस वर्ष इन लोगों को करियर, पैसा और रिश्तों में विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। मूलांक 1 वाले लोग चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं और अपने प्रयासों से कामयाबी हासिल करते हैं।
4/7Image Source : Pexels
2026 मूलांक 1 वालों के लिए करियर के मामले में निर्णायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा, पदोन्नति और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से एक ही भूमिका में अटके लोग नई परियोजनाओं या क्रिएटिव स्किल्स के जरिए अपनी खास पहचान बना सकते हैं।
5/7Image Source : Freepik
साल की शुरुआत में खर्च या निवेश को लेकर कुछ भ्रम हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर यह वर्ष आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफे की बड़ी डील मिलने की संभावना है। नए निवेश के लिए भी यह समय शुभ है। आय के स्रोतों में वृद्धि और गुप्त स्रोतों से धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।
6/7Image Source : Freepik
2026 में आपके रिश्तों में सुधार होगा। इस साल आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे और तालमेल बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए अहंकार और द्वेष से बचना होगा।
7/7Image Source : Unsplash
स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल मिश्रित परिणाम दे सकता है। काम का दबाव थकान और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। संतुलित भोजन लें और अत्यधिक तले-भुने या मसालेदार खाने से बचें। यह वर्ष पिता की सेहत के लिए भी शुभ रहेगा।