Samudrik Shastra: ऐसी लड़की के घर में आते ही चमक उठता है भाग्य का सितारा, परिवार को भी हमेशा रखती हैं खुश
Samudrik Shastra: ऐसी लड़की के घर में आते ही चमक उठता है भाग्य का सितारा, परिवार को भी हमेशा रखती हैं खुश
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों में ये खूबियां होती हैं वो बहुत ही लकी मानी जाती है। ऐसी लड़कियां अपने पति का भाग्य चमकाती है।
Published : Feb 08, 2026 10:17 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 10:17 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है। किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को जान सकते हैं।
2/6Image Source : FREEPIK
सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे लकी जीवनसाथी के बारे में। अगर आपकी शादी अब तक नहीं हुई है और एक अच्छे रिश्ते की तलाश जारी है तो सामुद्रिक शास्त्र में आज हम कुछ ऐसी बातें आपको बताएंगे जिनसे आप अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी।
3/6Image Source : FREEPIK
जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा जीवनसाथी आपके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा और सभी को खुश रखेगा। वहीं जिनके तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत का धनी होता है। ऐसा जीवनसाथी अपने साथ आपकी किस्मत का दरव
4/6Image Source : FREEPIK
अगर आप अपने लिए एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले आंखों पर गौर फरमाने की जरूरत है। जिसकी आंखें हिरणी के समान सुंदर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जाएंगे।
5/6Image Source : FREEPIK
भाग्य के संयोग से अगर किसी की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा हो तो यह स्वयं उसकी चमकती किस्मत को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति अगर आपके जीवन में आयेगा, तो आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद हो जाएगा।
6/6Image Source : FREEPIK
वहीं जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह खाने का बहुत शौकीन होता है। खाने के साथ ही ऐसे व्यक्ति को कुकिंग करने में यानि खाना बनाने में भी बहुत आनंद आता है। तो जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह अपने परिवार को हमेशा खुश रखता है और उसके घर में अन्न धन की बरकत होती है।