ज्योतिष शास्त्र में 5 ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनसे जुड़े लोगों के लिए चांदी की अंगूठी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन राशियों के लोग अगर चांदी की अंगूठी धारण करते हैं तो इससे उनकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
Published : Jul 07, 2026 02:45 pm IST, Updated : Jul 07, 2026 02:45 pm IST
1/6Image Source : unsplash.com
चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है। कहते हैं चांदी पहनने से मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि आखिर किन लोगों को ये धातु सूत करती है? तो आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में 5 ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनसे जुड़े लोगों के लिए चांदी की अंगूठी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन राशियों के लोग अगर चांदी की अंगूठी धारण करते हैं तो इससे उनकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
2/6Image Source : india tv
वृषभ राशि वालों के लिए चांदी की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे इस राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी खुलते हैं। इस राशि के जो लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें चांदी की अंगूठी जरूर धारण करनी चाहिए।
3/6Image Source : india tv
कर्क राशि वालों के लिए भी चांदी की अंगूठी शुभ मानी जाती है। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है।
4/6Image Source : india tv
कन्या राशि वालों के लिए भी चांदी की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे जीवन में चल रही अस्थिरता समाप्त हो जाती है। साथ ही करियर में भी तेजी से तरक्की मिलने लगती है।
5/6Image Source : india tv
तुला राशि वाले अगर चांदी की अंगूठी या चांदी का छल्ला धारण करते हैं तो इससे इनके रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। चांदी आपको सकारात्मक बनाए रखती है।
6/6Image Source : india tv
मीन राशि वालों के लिए भी चांदी की धातु किसी वरदान से कम साबित नहीं होती। अगर आप चांदी की अंगूठी धारण करते हैं तो इससे आपको मानसिक सुकून तो मिलेगा ही साथ ही आपके लिए धन लाभ के भी योग बनेंगे।
((Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)