Surya Grah Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, ग्रहों के राजा बलवान होकर सुधार देंगे आपका जीवन
Surya Grah Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, ग्रहों के राजा बलवान होकर सुधार देंगे आपका जीवन
Surya Grah Mantra: सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन कुछ मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। ये मंत्र सूर्य को मजबूत करके आपको जीवन में सुख-समृद्धि दिला सकते हैं।
Published : Jun 19, 2026 11:29 pm IST, Updated : Jun 19, 2026 11:29 pm IST
1/5Image Source : Pexels
Surya Grah Mantra: सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसलिए इनके कुछ मंत्रों का जप रविवार के दिन करना बेहद शुभ होता है। इन मंत्रों का जप करने से सूर्य कुंडली में मजबूत होते हैं और आपको जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति होती है।
2/5Image Source : Pexels
सूर्य ग्रह के मंत्र 'ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ' को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र का जप रविवार के दिन करने से नौकरी में आपको पदोन्नति मिलती है। उन्नति के द्वार खुलते हैं और समाज में भी प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होती है।
3/5Image Source : Pexels
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप भी आपको करना चाहिए। यह मंत्र आपको आर्थिक लाभ तो दिलाता ही है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
4/5Image Source : Pexels
'ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्' सूर्य ग्रह के इस मंत्र का जप करने से आपको सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपकी एकाग्रता बढ़ती है और करियर-कारोबार के क्षेत्र में आप उन्नति पाते हैं।
5/5Image Source : Pexels
सूर्य ग्रह का मंत्र 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' आपमें सूर्य के समान ऊर्जा भरता है और जीवन की कड़ी चुनौतियों से भी आप आसानी से पार पा जाते हैं। यह मंत्र आपके अंदर की प्रतिभा को जगाने वाला भी माना जाता है।