सेकेंड हैंड सामान का इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये 3 काम, बचे रहेंगे वास्तु दोष से
सेकेंड हैंड सामान का इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये 3 काम, बचे रहेंगे वास्तु दोष से
सेकेंड हैंड सामान का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए ताकि वास्तु दोष से आप बचे रहें। आज इन्हीं कार्यों के बार में हम आपको जानकारी देंगे।
Published : Aug 17, 2026 11:13 am IST, Updated : Aug 17, 2026 11:13 am IST
1/4Image Source : Magnific
आजकल सेकेंड हैंड चीजें कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वास्तु की मानें तो सेकेंड हैंड चीजों को इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ काम अवश्य करने चाहिए ताकि वस्तु आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाली साबित हो। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सेकेंड हैंड वस्तुओं को इस्तेमाल करने से पहले आपको क्या करना चाहिए।
2/4Image Source : Magnific
अगर आपने किसी से अलमारी, फर्नीचर, फोन, गाड़ी आदि खरीदी है तो इन्हें इस्तेमाल करने से आपको इन्हें सेंधा नमक वाले पानी से साफ करना चाहिए। एक बर्तन में पानी लेकर आप उसमें सेंधा नमक मिल सकते हैं और उसके बाद एक कपड़े की मदद से चीजों की सफाई कर सकते हैं। नमक का पोछा लगाने से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और आप वास्तु दोष से भी बचते हैं।
3/4Image Source : Magnific
सेकेंड हैंड वस्तुओं को इस्तेमाल करने से पहले आपको इन्हें एक दिन कम धूप में सुबह या शाम के समय रखना चाहिए और एक दिन तेज धूप में दोपहर के समय रखना चाहिए। ऐसा करने से भी आप वास्तु दोष से बचे रहते हैं।
4/4Image Source : Magnific
सेकेंड हैंड वस्तुओं को इस्तेमाल करने से पहले आपको इनपर गंगाजल का छिड़काव भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष से भी आप बचते हैं और पुरानी चीज को इस्तेमाल करना आपके लिए सुखद भी रहता है।