Published : Oct 26, 2025 06:19 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 06:20 pm IST
1/7Image Source : facebook
पौधे घर और दफ्तर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इसके लिए पौधों से हमारे घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चमत्कारी पौधे घर में सुख समृद्धि लेकर आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर की बरकत और शांति का राज है। चलिए जानते हैं इस अद्भुत पौधे के बारे में...
2/7Image Source : freepik
प्रकृति में एक ऐसा पौधा मौजूद है, जिसे घर या दफ्तर में लगाने से वास्तु दोष दूर होने लगते हैं। कहा जाता है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को खत्म कर देता है। यह पौधा न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि का भी संचार करता है।
3/7Image Source : facebook
ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इस पौधे का नाम ‘विष्णु कमल’ है। उनके अनुसार, यह पौधा दुर्लभ है और माना जाता है कि इस पर स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है। वास्तु शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ और पवित्र पौधा माना गया है।
4/7Image Source : freepik
ज्योतिष बताते हैं कि अगर विष्णु कमल के साथ लक्ष्मी कमल का पौधा भी रखा जाए, तो इसकी शक्ति और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यह संयोजन धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में भी इसका उल्लेख है कि यह पौधा सुख और धन को आकर्षित करता है।
5/7Image Source : freepik
दैवीय गुणों से भरे होने के कारण विष्णु कमल पौधा बहुत ही दुर्लभ होता है। यह आम पौधों की तरह हर जगह नहीं मिलता। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको यह पौधा कहीं दिखाई दे जाए तो उसे जरूर लेना चाहिए, क्योंकि यह घर में सकारात्मकता का स्रोत बन जाता है।
6/7Image Source : facebook
जो लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन धन संचय नहीं कर पाते.. उनके लिए यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है। वास्तु के अनुसार, विष्णु कमल घर में धन, सुख-शांति और सौभाग्य का स्थायी निवास सुनिश्चित करता है।
7/7Image Source : freepik
पेड़-पौधों के जानकार बताते हैं कि विष्णु कमल और लक्ष्मी कमल दोनों को बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। इन पौधों को न ज्यादा पानी चाहिए, न ज्यादा धूप। सिर्फ हफ्ते में एक बार पानी देने से ये पूरी तरह विकसित हो जाते हैं और लंबे समय तक हरे-भरे रहते हैं।
यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।