Weak Moon Remedies: अगर कुंडली में चंद्रमा है कमजोर तो पूर्णिमा के दिन कर लें ये काम, चंद्र दोष भी होगा दूर
Weak Moon Remedies: अगर कुंडली में चंद्रमा है कमजोर तो पूर्णिमा के दिन कर लें ये काम, चंद्र दोष भी होगा दूर
Weak Moon Upay: अगर किसी व्यक्ति का चंद्रमा कमजोर है तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन इन खास उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
Published : Jan 31, 2026 10:30 pm IST, Updated : Jan 31, 2026 10:30 pm IST
1/8Image Source : UNSPLASH/FILE IMAGE
1 फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से बत्तीस गुना अधिक शुभ फल मिलते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष दूर होता है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।
2/8Image Source : UNSPLASH
पूजा पाठ के अलावा पूर्णिमा के दिन ये काम करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। तो जिनकी कुंडली में भी चंद्र दोष है या फिर चंद्रमा कमजोर है तो उन्हें पूर्णिमा के दिन इन उपायों को जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
3/8Image Source : UNSPLASH
ज्योतिषों के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष या चंद्रमा कमजोर होता है तो उस व्यक्ति को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसके अलावा आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएं भी काफी रहती हैं और परिवार में क्लेश होते रहते हैं।
4/8Image Source : UNSPLASH
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय एक पात्र में गंगाजल,सफेद चंदन, सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही काम में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होती हैं।
5/8Image Source : UNSPLASH
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के दर्शन करते हुए 'ऊँ सों सोमाय नम:' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप 108 बार करें। पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही चंद्रमा की भी कृपा मिलती है।
6/8Image Source : UNSPLASH
पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमतानुसार चांदी का दान करें। चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्रमा का स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करने से चंद्रमा की कृपा भी प्राप्त होती है।
7/8Image Source : UNSPLASH
पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को चावल का दान करें। चावल का दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और चंद्र दोष भी दूर होता है।
8/8Image Source : UNSPLASH
चावल के अलावा पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से भी चंद्र दोष दूर होता है। तो अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष या चंद्रमा कमजोर है तो पूर्णिमा के दिन दूध का दान जरूर करें।