क्रिकेट का असली खेल टेस्ट क्रिकेट को कहा जाता है। जिसमें एक खिलाड़ी को संयम, कौशल और तकनीक इन तीनो चीज़ों पर खरा उतरना होता है। तभी वो टेस्ट क्रिकेट में एक महान खिलाडी बन पाता है। इससे इतर क्रिकेट के खेल में हर मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच पुरुस्कार दिया जाता है। ऐसे में हम आपको 3 भारतीय खिलाडी के बारे में बतायेंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।
भारत की तरफ से जब भी किसी रिकॉर्ड की बात करते हैं तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। सचिन ने अपने 24 साल के लंबे करियर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 14 बार 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता। इस मामले में वो भारत के पहले क्रिकेटर हैं।
वहीं टीम इंडिया की 'द वॉल' कहे जाने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल को टेस्ट क्रिकेट का सबसे शानदार भारतीय बल्लेबाज माना जाता था। उनकी बल्तलेबाजी में तकनीक और संयम का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता है। जिसके चलते वो भी टेस्ट क्रिकेट में कुल 164 टेस्ट मुकाबलों में 11 बार 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीत चुके हैं।
तीसरे स्थान पर कोई बल्लेबाज नहीं बल्कि भारत के पूर्व शानदार स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। कुंबले अपनी फिरकी गेंदबाजी से 132 टेस्ट मैचों में 619 विकटों के साथ 10 बार 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीत चुके हैं।