T20I क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के 5 सबसे बड़े स्कोर, लगा चुके हैं दो शतक
T20I क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के 5 सबसे बड़े स्कोर, लगा चुके हैं दो शतक
अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने अभी तक टीम के लिए 29 T20I मैचों में कुल 1012 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
Published : Nov 22, 2025 12:10 am IST, Updated : Nov 22, 2025 12:10 am IST
1/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने अभी तक टीम के लिए 29 T20I मैचों में कुल 1012 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
2/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल मैच में 54 गेंदों में कुल 135 रन बनाए थे, जो T20I क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर था। यह मुकाबला वानखेड़े मैदान पर खेला गया था।
3/6Image Source : pti
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दूसरा हाईएस्ट स्कोर जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। इस टीम के खिलाफ उन्होंने साल 2024 में T20I मैच में 47 गेंदों में 100 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे थे।
4/6Image Source : pti
अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 34 गेंदों में कुल 79 रन बनाए थे, जिसमें 5 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल रहे थे। T20I क्रिकेट में अभिषेक का ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
5/6Image Source : pti
अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों में कुल 75 रन बनाए हैं, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
6/6Image Source : pti
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल मैच में 39 गेंदों में कुल 74 रन बनाए ते, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे थे। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।